Viral Video: भारी-भरकम हाथी ने अपने पैरों से दी महिला को बैक मसाज, थेरेपिस्ट गजराज पर लोग लुटा रहे प्यार

Viral Video: आपने कभी हाथी को मसाज देते हुए देखा है? नहीं न. सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक विशाल हाथी अपने भारी-भरकम पैरों से एक महिला को बैक मसाज दे रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हाथी बड़े प्यार से महिला के पीठ पर थपथपा रहा है. साथ ही समझदारी से महिला के पीठ पर अपने पैर को हल्के-हल्के रख रहा है. वहीं, इस वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स जम कर प्यार लुटा रहे हैं.

Viral Video: यूं तो हाथी दिखने में बड़े प्यारे और मासूम होते हैं. लेकिन शरीर से विशाल और शक्तिशाली भी होते हैं. हाथियों के आगे तो जंगल का राजा शेर भी कुछ नहीं. ऐसे में कोई इंसान उनके पैरों के नीचे आ जाए तो उसका बचना फिर मुश्किल ही है. लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां हाथी लोगों का मसाज कर रहे हैं. आप सोच रहे होंगे कि आखिर हाथी किसी का मसाज कैसे कर सकते हैं. अगर हाथी ने किसी इंसान का मसाज किया तो बेचारा इंसान दम ही तोड़ देगा. लेकिन ये सच है कि हाथी इंसानों का मसाज कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें हाथी एक महिला को को बैक मसाज देता दिखाई दे रहा है.

क्या है Viral Video में

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला फर्श पर लेटी हुई है. जिसके बाद एक शख्स महिला के बैक पर एक कपड़ा रख देता है. कपड़ा रखते ही वहां मौजूद हाथी महिला के बैक पर हल्के पैर से मसाज देना शुरू कर देता है. इस दौरान हाथी बड़े प्यार से अपने एक पैर को हल्के-हल्के महिला के बैक पर रखता है ताकि उसका भारी वजन महिला को तकलीफ न दें. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो थाईलैंड के एलिफेंट आईलैंड का है. जहां इंसानों को हाथी बैक मसाज देते हैं.

Viral Video पर लोग कर रहे कमेंट्स

इस वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर @talkingmona नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसके बाद से ये वीडियो काफी वायरल हो गया है. अब तक इस वीडियो को 1.5 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस वायरल वीडियो पर लोग भर-भर कर कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘कितने प्यार से हाथी महिला की पीठ पर थपथपा रहा है.’ दूसरे ने कमेंट किया कि, ‘बहुत प्यारा है ये हाथी मसाज.’

Viral Video: मगरमच्छ को मांस खिलाने गया शख्स, फिर हुआ ऐसा कि बाल-बाल बची जान

Viral Video: ‘का हो?’, ‘का हाल बा?’ – जब कोरियन क्लासरूम में भोजपुरी ने काटा गदर

Viral Video: मॉन्केश ने लिया डॉगेश का इंटरव्यू, टॉपिक वही है जिसपर देशभर में बहस छिड़ी है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >