चुनाव आयोग की डिजिटल तैयारी, अब एक ही ऐप में मिलेगी चुनाव से जुड़ी सभी सेवाएं

ECINET: भारत निर्वाचन आयोग चुनाव अधिकारी से लेकर वोटर, राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन सभी को सुविधा के लिए एक वन-स्टॉप प्लेटफ़ॉर्म ‘ईसीआईनेट'(ECINET)लॉन्च करने की तैयारी में है. जिसमें 40 से ज्यादा ऐप्स मौजूद होंगे.

भारत निर्वाचन आयोग डिजिटलीकरण के तहत एक नई पहल करने वाला है. चुनाव अधिकारी से लेकर वोटर, राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन सभी को सुविधा के लिए आयोग एक वन-स्टॉप प्लेटफ़ॉर्म ‘ईसीआईनेट’ (ECINET) लॉन्च करने की तैयारी में है. ये ईसीआईनेट सीविज़िल ऐप, वोटर टर्नआउट ऐप और वोटर हेल्पलाइन जैसे ऐप्स को एक साथ लाएगा और उन्हें एक नया रूप देगा. यह एक ऐसा ऐप होने वाला है,जिसमें आयोग के 40 से ज्यादा मौजूदा मोबाइल ऐप्स होंगे.

यह भी पढ़ें: किसान के एयरटेल पेमेंट्स बैंक खाते में आये 1000 खरब करोड़ रुपये, मोबाइल पर मैसेज देख फटी आंखें, कैसे हुआ यह कमाल?

क्या है ECINET?

वहीं, आयोग के इस ऐप को इस्तेमाल करना सभी के लिए आसान होगा. क्योंकि, चुनाव अधिकारी से लेकर वोटर तक के सारे चुनाव से जुड़े काम अब एक ही जगह हो जाएंगे. वोटर्स को अब किसी भी काम के लिए अलग-अलग ऐप का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा. साथ ही ईसीआईनेट के जरिए वोटर्स आसानी से अपने कंप्यूटर या स्मार्टफोन पर इलेक्शन से जुड़ी सारी जानकारी देख सकेंगे. वहीं, ऐप में दिया गया डेटा सही हो इसके लिए सारी जानकारी केवल चुनाव आयोग के अधिकारी ही डालेंगे. ईसीआई-नेट के जरिए उपलब्ध कराए गए डेटा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, 1951, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 और निर्वाचनों का संचालन नियम, 1961 व आयोग द्वारा समय-समय पर जारी अनुदेशों द्वारा स्थापित कानूनी ढांचों के सख्त दायरे के भीतर होंगे और इसके अनुरूप ही होंगे.

बता दें कि, मार्च 2025 में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सम्मेलन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दो अन्य चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने ईसीआईनेट प्लेटफॉर्म की योजना बनाई थी. तब से ही इस ऐप को बनाने की शुरुआत कर दी गई थी, जो अब लगभग बनकर तैयार है. फिलहाल इसका परीक्षण किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके की यह पूरी तरह से सेफ है और इसे चलाना आसान है.

ईसीआईनेट जोड़े जाने वाले 40 ऐप्स

इलेक्शन24 (आर्काइव), रिज़ल्ट्स वेबसाइट, इलेक्शन ट्रेंड्स टीवी, आरटीआई पोर्टल, ऑब्ज़र्वर पोर्टल, आईईएमएस, वोटर्स सर्विस पोर्टल, एनजीएसपी, वोटर टर्नआउट ऐप, ऑब्ज़र्वर ऐप, सुविधा ऐप, वोटर हेल्पलाइन ऐप, ईएसएमएस ऐप, केवाईसी ऐप, मॉनिटर ऐप, इन्वेस्टिगेटर ऐप, नोडल ऐप, पीपीआरटीएमएस, इलेक्शन प्लानिंग, एफिडेविट पोर्टल, ईसीआई एसवीईईपी, फेमबोसा, मिथ वर्सेस रिएलिटी, सीविज़िल पोर्टल, मीडिया वाउचर, ईरोनेट 2.0, सर्विस वोटर्स पोर्टल, ईटीपीबीएमएस, बीएलओ ऐप, सीविज़िल ऐप, डिसाइडर ऐप, ईएमएस, एनकोर, इंडिया ए वेब, वॉइसनेट, सुविधा पोर्टल, सक्षम ऐप, इलेक्टोरल सर्च, ईसीआई वेबसाइट, ईरोनेट ऐप, एनकोर.

यह भी पढ़ें: Microsoft की यह सर्विस कल से हो रही बंद, आपके पास ये है सबसे तगड़ा वाला ऑप्शन

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >