सिर्फ एक OTP और प्रीपेड से पोस्टपेड में बदल जाएगा नंबर, DoT के नए नियम से करोड़ों यूजर्स को मिली राहत

Postpaid-Prepaid New Rules: अगर आप अपना नंबर प्रीपेड से पोस्टपेड या फिर पोस्टपेड से प्रीपेड में बदलना चाहते हैं तो फिर आपके लिए खुशखबरी है. क्योंकि, इसके लिए आपको अब 90 दिनों का इंतजार नहीं करना होगा. बस 30 दिनों में आपका नंबर कन्वर्ट हो जाएगा.

Postpaid-Prepaid New Rules: डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने सिम कार्ड के सालों पुराने रूल्स (Sim Card Rules) में बदलाव कर दिया है. जिससे करोड़ों मोबाइल यूजर्स को राहत मिली है. इस नए नियम के आने से अब आसानी से किसी भी नेटवर्क के यूजर्स अपने नंबर को प्रीपेड से पोस्टपेड और पोस्टपेड से प्रीपेड में कन्वर्ट करा सकते हैं. यानी कि अब यूजर्स को 3 महीने का इंतजार नहीं करना होगा. दूरसंचार विभाग ने इस प्रोसेस को पहले से ज्यादा आसान बना दिया है. जिससे सिर्फ 30 दिनों में सिम कन्वर्ट हो जाएगा. यूजर्स OTP बेस्ड KYC के जरिए अपने प्रीपेड नंबर को पोस्टपेड या फिर पोस्टपेड को प्रीपेड में बदल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ₹5 के खर्च पर दबा के करें बातें, Jio के सालभर की वैलिडिटी वाले प्लान ने कराई मौज

DoT का नया नियम

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने अपने ऑफिशियल X हैंडल से इस नए नियम के बारे में जानकारी शेयर की है. जिसमें बताया गया है कि, अब मोबाइल यूजर्स आसानी से प्रीपेड से पोस्टपेड या फिर पोस्टपेड से प्रीपेड में अपने नंबर को बदल सकते हैं. इसके लिए उन्हें पहले की तरह 90 दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. नए रूल्स के अनुसार, अब सिर्फ 30 दिनों में ही यूजर्स का नंबर बदल जाएगा. इसके लिए यूजर्स को बस OTP आधारिक KYC वेरीफिकेशन करवाना होगा. इसके लिए उन्हें अपने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स के आउटलेट पर जाना होगा.

स्विच करने के बाद मिलेगी 90 दिन की लिमिट

ऐसे में इस नए नियम के आने से उन करोड़ों यूजर्स को राहत मिलेगी, जो अपने नंबर को किसी कारणवश प्रीपेड से पोस्टपेड कराते हैं और फिर पोस्टपेड से प्रीपेड में बदलते हैं. आसानी से अब वे 30 दिनों में अपने नंबर को प्रीपेड से पोस्टपेड में मूव कर सकते हैं. हालांकि, एक बार प्रीपेड से पोस्टपेड में मूव होने के बाद 90 दिन की लिमिट लागू हो जाएगी. यानी कि यूजर्स एक बार कनेक्शन स्विच करने के बाद तुरंत उसे स्विच नहीं कर सकते हैं. प्रीपेड से पोस्टपेड करने के बाद वापस पोस्टपेड से प्रीपेड करने के लिए उन्हें 90 दिनों का इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ें: Jio के इन 3 प्लान्स में मिल रहा फुल OTT का मजा, JioHotstar से लेकर ZEE5 तक सब ₹200 के अंदर

यह भी पढ़ें: Jio के 84 दिनों वाले ये तीन प्लान्स दे रहे छप्पर फाड़ बेनिफिट्स, कीमत ₹1000 से भी कम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >