DoT ने स्पेक्ट्रम नीलामी की तारीख बढ़ाई, 6 जून की जगह अब 25 जून को होगा ऑक्शन

Department of Telecommunications Spectrum Auction: दूरसंचार विभाग ने स्पेक्ट्रम नीलामी की समय सीमा 19 दिन आगे बढ़ाकर 25 जून कर दी है. विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना से यह जानकारी मिली है.

Department of Telecommunications Spectrum Auction : दूरसंचार विभाग ने स्पेक्ट्रम नीलामी 19 दिन आगे बढ़ाकर 25 जून कर दी है. विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना से यह जानकारी मिली है. बोली के लिए आवेदन आमंत्रित करने वाले नोटिस में किये गए संशोधन के अनुसार, लाइव नीलामी की शुरुआत की नई तारीख छह जून से बदलकर 25 जून कर दी गई है.

सरकार मोबाइल फोन सेवाओं के लिए लगभग 96,317 करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर आठ स्पेक्ट्रम बैंड की नीलामी करेगी. नीलामी में 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1,800 मेगाहर्ट्ज, 2,100 मेगाहर्ट्ज, 2,300 मेगाहर्ट्ज, 2,500 मेगाहर्ट्ज, 3,300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में उपलब्ध सभी स्पेक्ट्रम उपलब्ध हैं.

60 दिनों में बंद हो जाएंगे 6 लाख मोबाइल नंबर? DoT लेगा कड़क एक्शन

DoT ने मोबाइल धोखाधड़ी पर कसी नकेल, काट डाले 1.66 करोड़ कनेक्शन

Fake Call Alert: फोन पर ठग दे रहे मोबाइल कनेक्शन काटने का झांसा, सरकार ने किया सावधान

रिलायंस जियो ने स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए 3,000 करोड़ रुपये की सबसे अधिक बयाना राशि जमा की है. इससे कंपनी अधिकतम रेडियो तरंगों के लिए बोली लगा सकेगी. बोलीदाता के लिए पूर्व-पात्रता विवरण के अनुसार, भारती एयरटेल ने 1,050 करोड़ रुपये और वोडाफोन आइडिया ने 300 करोड़ रुपये की बयाना राशि जमा जमा की है.

कंपनियों को जमा की गई बयाना राशि के आधार पर अंक मिलते हैं. इसके आधार पर वे अपनी इच्छा के अनुसार सर्किल की संख्या और स्पेक्ट्रम की मात्रा के लिए बोली लगा सकेंगी. उच्च अंक का मतलब बोली लगाने की उच्च क्षमता है.

स्पेक्ट्रम 20 साल की अवधि के लिए दिया जाएगा और सफल बोलीदाताओं को 20 समान सालाना किस्तों में भुगतान करने की सुविधा होगी. दूरसंचार विभाग ने आगामी नीलामी के माध्यम से प्राप्त स्पेक्ट्रम को न्यूनतम 10 साल की अवधि के बाद वापस करने का विकल्प प्रदान किया है.

Fake Call: दूरसंचार विभाग का नाम लेकर कॉल करनेवालों से रहें सतर्क, पढ़ें पूरी खबर

TrueCaller जैसी सर्विस ला रही सरकार, कॉलर की होगी पहचान, फर्जी कॉल पर लगेगी लगाम; TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट

Call Drop: अगर आपके साथ भी होती है कॉल ड्रॉप की समस्या, तो आप अकेले नहीं हैं; पढ़ें TRAI की यह रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >