Dhanteras Dhamaka Sale: धनतेरस पर 12 हजार रुपये से सस्ते मिल रहे ये धाकड़ स्मार्टफोन, लिस्ट में सैमसंग और मोटोरोला भी

Dhanteras Dhamaka Sale: सेल में टॉप स्मार्टफोन डील्स पर बैंक डिस्काउंट और कैशबैक का भी फायदा उठाया जा सकता है.

Dhanteras Dhamaka Sale: फ्लिपकार्ट के बिग दिवाली सेल में धनतेरस धमाका डील्स के तहत दमदार स्मार्टफोन्स 12 हजार रुपये से सस्ते में ऑफर किये जा रहे हैं. इस सेल में टॉप स्मार्टफोन डील्स पर बैंक डिस्काउंट और कैशबैक का भी फायदा उठाया जा सकता है. इसके साथ ही, आप एक्सचेंज बोनस का लाभ उठाकर अपने पुराने फोन के बदले आकर्षक कीमत में नया फोन खरीद सकते हैं.

Samsung Galaxy A14 5G Price & Offers

फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाला सैमसंग फोन 10,999 रुपये में उपलब्ध है. SBI डेबिट कार्ड से ट्रांजैक्शन करने पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है. अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक कार्ड का उपयोग करते हैं, तो 5% कैशबैक भी मिलेगा. एक्सचेंज ऑफर के तहत, इस फोन की कीमत 10,400 रुपये तक कम हो सकती है, और इसकी शुरुआती ईएमआई 387 रुपये से शुरू होती है. फोन में 6.6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जो Exynos 1330 प्रॉसेसर पर काम करता है.

Motorola G45 5G Price & Offers

फ्लिपकार्ट के धनतेरस धमाका सेल में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाला मोटोरोला फोन 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. बैंक ऑफर के जरिये आपके पास इसकी कीमत 1,250 रुपये तक कम करने का मौका है, और साथ ही फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक कार्ड से 5% कैशबैक ऑफर भी है. एक्सचेंज ऑफर के तहत, आप इस फोन को 11,300 रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं. फीचर्स में 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह फोन स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिपसेट पर ऑपरेट करता है.

OnePlus का यह तगड़ा स्मार्टफोन हो गया 13 हजार रुपये सस्ता, ये डील करें सील

Flipkart की Big Diwali Sale में iPhone 15 मिल रहा सबसे सस्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >