Cheapest JIO Recharge: 200 रुपये से सस्ता यह धमाकेदार प्लान बना सबकी पसंद, जी भरकर करें बातें और चलाएं इंटरनेट

Cheapest JIO Recharge Plan: रिलायंस जियो का यह वैल्यू प्लान अपने यूजर्स को कम पैसे के खर्च में ज्यादा वैलिडिटी ऑफर करता है. साथ ही, इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स भी मिलते हैं.

Cheapest JIO Recharge Plan: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में अपने यूजर्स की जरूरत और बजट के हिसाब से एक से बढ़कर एक प्लान हैं. हम आपको जियो के एक ऐसे रीचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं, जो कम कीमत में सिम एक्टिव रखने के लिए सबसे बढ़िया है. अगर आप रिलायंस जियो यूजर हैं और सबसे सस्ता रीचार्ज तलाश रहे हैं, तो फटाफट जान लीजिए इस प्लान के बारे में-

28 दिनों की वैलिडिटी वाला JIO का सबसे सस्ता प्लान

रिलायंस जियो के इस रीचार्ज प्लान में यूजर्स को 28 दिनाें की वैलिडिटी मिलती है. जियो के इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 2GB इंटरनेट डेटा का फायदा मिलता है. जियो के इस प्लान में सब्सक्राइबर्स को जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड सर्विसेज का ऐक्सेस भी मिलेगा. साथ ही, जियो का यह सस्ता प्लान 300 SMS बेनिफिट्स भी ऑफर करता है. जियो का यह प्लान उन लोगों के लिए सस्ता ऑप्शन है, जो मोबाइल फोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉल करने के लिए करते हैं.

Jio rs 189 plan benefits

जियो का 189 रुपये वाला प्लान कहां मिलेगा?

जियो का 189 रुपये का प्लान पॉपुलर रीचार्ज प्लैटफॉर्म्स पर उपलब्ध नहीं है. यही वजह है कि इस प्लान के बारे में बहुत ज्यादा लोग नहीं जानते हैं. जियो के इस किफायती रीचार्ज प्लान का लाभ आप माय जियो ऐप डाउनलोड कर ले सकते हैं. माय जियो ऐप पर आपको यह प्लान वैल्यू सेक्शन में मिलेगा, जहां से यह रीचार्ज एक्टिवेट किया जा सकता है. केवल कॉलिंग के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करनेवाले लोगों के लिए यह एक बेहतर और सस्ता ऑप्शन हो सकता है.

Jio Recharge Plan: एक रीचार्ज के बाद सालभर की छुट्टी, 2.5GB डेली डेटा और फ्री कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये बेनिफिट्स

200 रुपये से सस्ता यह जियो रीचार्ज हर दिन देगा 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >