Cheapest Annual Recharge Plans 2025: साल भर नहीं होगी रिचार्ज की टेंशन, JIO, AIRTEL और BSNL के ये प्लान्स हैं किफायती और बेस्ट

Cheapest Annual Recharge Plans 2025: हमेशा यूजर्स वैसे रिचार्ज प्लान्स की तलाश में रहते हैं जो लंबे दिनों तक चलने के साथ-साथ किफायती भी हो. साथ ही उन्हें अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी मिले. तो फिर आज इस आर्टिकल में हम आपको हम बताएंगे जिओ से लेकर बीएसएनएल तक के सालाना रिचार्ज प्लांस जो आपके हर महीने रिचार्ज की टेंशन को खत्म कर देगा और कई सारे फायदे भी देगा.

Cheapest Annual Recharge Plans 2025: एक बार फिर रिचार्ज प्लांन्स के सस्ते होने की जगह उनके महंगे होने की चर्चा शुरू हो गयी है. टेलीकॉम कंपनियां जल्द ही रिचार्ज प्लान्स बढ़ाने का फैसला लेने वाली है. जिसका सीधा असर यूजर्स के पॉकेट पर पड़ने वाला है. यूजर्स इसी बात की टेंशन में हैं की कहीं एक महीने का रिचार्ज करना भी मुश्किल न हो जाए. ऐसे में यूजर्स वैसे रिचार्ज प्लान्स की तलाश में हैं जो लंबे दिनों तक चलने के साथ-साथ किफायती भी हो. साथ ही उन्हें अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी मिले. तो फिर आज इस आर्टिकल में हम आपको हम बताएंगे जिओ से लेकर बीएसएनएल तक के सालाना रिचार्ज प्लांस जो आपके हर महीने रिचार्ज की टेंशन को खत्म कर देगा और कई सारे फायदे भी देगा.

BSNL का 1515 रुपये का रिचार्ज प्लान

सबसे पहले बात करते हैं सरकारी टेलीकॉम बीएसएनएल की. प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में बीएसएनएल के सालाना रिचार्ज प्लान्स काफी किफायती होते है. बीएसएनएल के सालाना रिचार्ज प्लान्स की बात करें तो कंपनी 1515 रुपये का सालाना रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है. जिसमें महीने के हिसाब से यूजर्स के पॉकेट से बस 100 रुपये ही खर्च होंगे.

रिचार्ज प्लान: 1515 रुपये
वैधता: 365 दिन (पूरे साल भर)
फायदे: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री SMS
डेटा: 2GB रोजाना

BSNL लाया बिना डेटा वाला रीचार्ज, 90 दिन तक अनलिमिटेड कॉल्स और SMS

JIO का 3,599 रुपये वाला प्लान

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ के सालाना रिचार्ज प्लान की बात करें तो जिओ अपने यूजर्स को 3599 रुपये का एनुअल प्लान ऑफर कर रहा है. पूरे साल भर के लिए जिओ के इस प्लान में यूजर्स को कई सारे बेनेफिट्स मिलेंगे.

रिचार्ज प्लान: 3599 रुपये
वैधता: 365 दिन (पूरे साल भर)
कॉलिंग: अनलिमिटेड कॉलिंग किसी भी नेटवर्क पर और रोजाना के 100 फ्री SMS
डेटा: 2.5 GB रोजाना अनलिमिटेड 5G
अन्य फायदे: JIO TV और JIO Hotstar का मोबाईल फ्री सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए

Jio का बेस्ट 5G प्लान, 28 दिनों तक रोज मिलेगा भर-भरकर डेटा, देखें सारे बेनिफिट्स

AIRTEL का 3,599 रुपये वाला प्लान

JIO की तरह AIRTEL भी अपने यूजर्स को 3,599 रुपये वाला प्लान ऑफर कर रहा है. लेकिन जिओ रिचार्ज प्लान की तुलना में एयरटेल के रिचार्ज प्लान में कम डेटा मिलता है. हालांकि, एयरटेल के इस प्लान में भी कई सारे बेनेफिट्स भी है.

रिचार्ज प्लान: 3,599 रुपये
वैधता: 365 दिन (पूरे साल भर)
कॉलिंग: अनलिमिटेड कॉलिंग किसी भी नेटवर्क पर और रोजाना के 100 फ्री SMS
डेटा: रोजाना अनलिमिटेड 5G 2 GB डेटा
अन्य फायदे: Free Hello Tunes और Wynk Music के आलावा JIO Hotstar का मोबाईल फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा.

यह भी पढ़ें: सालभर की छुट्टी वाले सस्ते रीचार्ज प्लान! Jio, Airtel, Vi और BSNL के ये सालाना प्लान हैं बेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >