17 डॉक्टर हुए फेल, ChatGPT ने सुलझाया 4 साल के बच्चे की बीमारी का रहस्य

ChatGPT Does Miracle: AI चमत्कार! जब 17 डॉक्टर नहीं बता सके 4 साल के बच्चे की बीमारी, तब ChatGPT ने सेकंडों में ‘Tethered Cord Syndrome’ की पहचान की. पढ़िए पूरी कहानी.

ChatGPT Does Miracle: आज, जब तकनीक हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रही है, एक मां की प्रेरक और संघर्ष भरी कहानी चर्चा में है, जो दर्शाती है कि कई बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वहां भी प्रभावी हो जाता है, जहां मानवीय समझ सीमित पड़ जाती है.

अमेरिका की कोर्टनी ने जब अपने बेटे एलेक्स की बढ़ती समस्याओं को लेकर 17 डॉक्टरों से सलाह ली, तब भी कोई सही निदान नहीं मिल पाया. एलेक्स को दांतों में दर्द, अजीब आदतें, ग्रोथ रुकना और पैरों में असंतुलन जैसी परेशानियां थीं. लेकिन हर डॉक्टर एक नई राय देता रहा.

ChatGPT ने बताया असली कारण:’Tethered Cord Syndrome’

थक-हारकर कोर्टनी ने ChatGPT से मदद ली. उन्होंने MRI रिपोर्ट्स और सारे लक्षण AI को बताए. कुछ ही सेकंड में ChatGPT ने एक दुर्लभ बीमारी बताई – Tethered Cord Syndrome. यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें रीढ़ की हड्डी असामान्य रूप से जुड़ी होती है और शरीर के विकास में बाधा डालती है.

यह भी पढ़ें: AI वाली लड़की ने उड़ाए होश! डेटिंग ऐप पर 2 घंटे में 2700+ लड़कों ने किया प्यार का इजहार

यह भी पढ़ें: देश में पहली AI टीचर की एंट्री! सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही ‘ईको’

यह भी पढ़ें: AI ने बना डाली पूरी फिल्म! बिना किसी एक्टर–डायरेक्टर ‘Love You’ ने रच दिया इतिहास

फेसबुक ग्रुप से मिली पुष्टि, हुई सफल सर्जरी

ChatGPT की सलाह को और पुख्ता करने के लिए कोर्टनी ने फेसबुक पर इस बीमारी से जुड़ेग्रुप्स में बच्चों के केस देखे. उन्होंने एक न्यूरोसर्जन से दोबारा सलाह ली और सर्जरी करवाई. अब एलेक्स धीरे-धीरे ठीक हो रहा है.

चिकित्सा से जुड़े मामलों में क्या भरोसेमंद है AI?

AI ने साबित कर दिया कि वह मेडिकल क्षेत्र में सहायक बन सकता है. लेकिन विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि AI को अंतिम निदान के तौर पर न लें. डॉक्टर की सलाह सबसे जरूरी है. भविष्य में डॉक्टर और AI मिलकर हेल्थकेयर को और बेहतर बना सकते हैं.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

यह भी पढ़ें: दिमाग हिला देगा ये रंग! वैज्ञानिकों ने खोजा अनदेखा Olo Colour

यह भी पढ़ें: UPI Meta क्या है? NPCI बदलेगा डिजिटल पेमेंट का तरीका, यूपीआई यूजर्स को मिलेगा यह नया फीचर

यह भी पढ़ें: 1 मई से खत्म हो जाएगा आपका FASTag? जानें सरकार का लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >