कहीं पड़ोसी भी चुपके से तो नहीं यूज कर रहे आपका WiFi? बदल दें ये सेटिंग्स, वरना कछुए की तरह रहेगी स्पीड

Wi-Fi की सिक्योरिटी आपके लिए एक विकल्प नहीं, बल्कि एक आवश्यक जरूरत होनी चाहिए. कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप अपने नेटवर्क को सेफ रख सकते हैं, जिससे हैकिंग या डेटा चोरी जैसी घटनाओं से बचा जा सकता है.

WiFi: आज के समय में Wi-Fi नेटवर्क हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. घर, ऑफिस या दुकान लगभग हर जगह इसका उपयोगइस्तेमाल किया जाता है. इसके जरिए हम अपने मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और अन्य डिवाइस को आसानी से कनेक्ट करते हैं. लेकिन अगर आपका Wi-Fi नेटवर्क सेफ नहीं है, तो कोई भी अनजान व्यक्ति, पड़ोसी या हैकर इसे इस्तेमाल कर सकता है, जिससे इंटरनेट की स्पीड कम हो सकती है, डेटा चोरी हो सकता है या साइबर हमले का खतरा भी आपके सिर के ऊपर मंडरा सकता है.

इसलिए Wi-Fi की सेफ्टी को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए. आज हम आपको कुछ आसान और जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने Wi-Fi नेटवर्क को पूरी तरह सेफ रख सकते हैं. आइए जानते हैं… 

मजबूत पासवर्ड सेट करें 

Wi-Fi का पासवर्ड कभी भी नॉर्मल या आसानी से अनुमान लगाए जाने वाला न रखें. बहुत लोग आज के समय में भी ‘12345678’ या ‘password’ जैसे पासवर्ड सेट कर देते हैं. हमेशा ऐसा पासवर्ड क्रिएट करें जिसमें बड़े और छोटे अक्षर (A-Z/a-z), अंक (0-9) और विशेष चिन्ह (@, #, $, !) का मिश्रण हो. उदाहरण के तौर पर MyWiFi@2025!.

राउटर का डिफॉल्ट पासवर्ड बदलें

आमतौर पर राउटर का एडमिन पासवर्ड ‘admin’ होता है, जिसे ज्यादातर लोग जानते हैं. Wi-Fi की सेफ्टी के लिए इसे तुरंत बदल दें, ताकि कोई भी आपकी नेटवर्क सेटिंग्स में बदलाव न कर सके.

WPA2 या WPA3 एन्क्रिप्शन का यूज करें

Wi-Fi की सुरक्षा बढ़ाने के लिए WPA2 या WPA3 एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करें. ये प्रोटोकॉल आपके नेटवर्क को हैकिंग से दूर रखते हैं. पुराने WEP प्रोटोकॉल से दूरी बनाए रखें, क्योंकि इसे आसानी से हैक किया जा सकता है.

SSID (Wi-Fi नाम) छुपाएं 

अगर आप चाहें, तो अपने Wi-Fi के नाम (SSID) का ब्रॉडकास्ट बंद कर सकते हैं. ऐसा करने से आपका नेटवर्क आसपास के लोगों को दिखाई नहीं देगा और उसे एक्सेस करना उनके लिए कठिन हो जाएगा.

राउटर फर्मवेयर अपडेट करें

राउटर के सॉफ्टवेयर (फर्मवेयर) को समय-समय पर अपडेट करते रहना चाहिए. इससे नए सिक्योरिटी फीचर्स ऐड होते हैं और पुराने खतरों से सुरक्षा मिलती है.

यह भी पढ़ें: WiFi को रातभर चालू रखना चाहिए या बंद? जानिए आपके सोए रहते कितनी बिजली चूसता है ये छोटू डिवाइस

यह भी पढ़ें: क्यों नहीं करना चाहिए फोन को 100% चार्ज? जान लीजिए वजह वरना मोबाइल को कहना पड़ेगा अलविदा!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >