Windows और Microsoft यूजर्स के लिए हाई रिस्क ALERT, सिस्टम हैक होने से पहले कर लें यह काम

CERT-In ने Windows और Microsoft यूजर्स के लिए हाई रिस्क अलर्ट जारी की है. इस अलर्ट में कहा गया है कि माइक्रोसॉफ्ट के प्रोडक्ट्स में गंभीर कमजोरियां पाई गई हैं, जिनका फायदा साइबर अपराधी उठा सकते हैं.

Windows and Microsoft Alert: अगर आप भी कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हैं तो थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. ऐसा इसलिए क्यूंकि माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज और ऑफिस जैसे लोकप्रिय प्रोडक्ट्स एक बार फिर बड़ी सुरक्षा खामी का शिकार हो गए हैं. इस सुरक्षा खामी को लेकर लेकर भारत सरकार ने देशभर के यूजर्स को अलर्ट किया है.

विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल देश और दुनिया में करोड़ों लोग अपने कंप्यूटर और लैपटॉप में करते हैं, जबकि माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में वर्ड, एक्सेल और पावरपॉइंट जैसे जरूरी ऐप्स शामिल हैं. इस गंभीर सुरक्षा खतरे को भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने मई 2025 में जारी अपनी रिपोर्ट में सबके सामने पेश किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इन खामियों के कारण लाखों विंडोज पीसी हैकिंग हमलों के लिए बेहद असुरक्षित हो गए हैं.

CERT-In ने जारी किया अलर्ट 

CERT-In ने सुरक्षा खामियों को “उच्च जोखिम” (High Risk) की श्रेणी में रखा है और चेतावनी दी है कि इनकी मदद से साइबर हमलावर संवेदनशील डेटा तक पहुंच सकते हैं, सेवाओं में बाधा पैदा कर सकते हैं और अन्य खतरनाक गतिविधियां अंजाम दे सकते हैं.

CERT-In ने अलर्ट जारी करते हुए अपने ब्लॉग में लिखा है कि माइक्रोसॉफ्ट के कई प्रोडक्ट्स में अलग अलग तरह की सिक्योरिटी को लेकर कमजोरियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हमलावर यूजर्स की निजी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं, जरूरी डेटा चुरा सकते हैं, सुरक्षा नियमों को दरकिनार कर सकते हैं, रिमोट कोड के जरिए हमला कर सकते हैं, स्पूफिंग अटैक कर सकते हैं या फिर डिनायल ऑफ सर्विस (DoS) जैसे हमले कर सिस्टम को ठप कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आज भारत में लॉन्च होगा Realme GT 7, 7000mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत

इन सॉफ्टर के लिए जारी हुआ अलर्ट 

  • माइक्रोसॉफ्ट विंडोज
  • पुराने माइक्रोसॉफ्ट प्रोडक्ट्स के लिए विस्तारित सुरक्षा अपडेट (ईएसयू)
  • माइक्रोसॉफ्ट एज्योर
  • माइक्रोसॉफ्ट डेवलपर टूल्स
  • माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस
  • माइक्रोसॉफ्ट ऐप्स
  • माइक्रोसॉफ्ट सिस्टम सेंटर
  • माइक्रोसॉफ्ट डायनेमिक्स

कैसे रखें खुद को सुरक्षित  

माइक्रोसॉफ्ट ने पहले ही इस खतरे की पहचान कर ली है और सुरक्षा के लिए जरूरी अपडेट जारी कर दिए हैं. सिक्योरिटी अपडेट के लिए आप अपने कंप्यूटर की सेटिंग्स में जाएं, Windows का ऑटो-अपडेट विकल्प ऑन करें और सिस्टम को रीस्टार्ट करें. ऐसा करने से नया अपडेट इंस्टॉल हो जाएगा और आपका पीसी सुरक्षित रहेगा.

यह भी पढ़ें: 99% लोग नहीं जानते SMS के पीछे लिखे ‘S’, ‘P’, ‘G’ या ‘T’ का मतलब! जान लिया तो नहीं फंसेंगे स्कैम में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >