₹23000 में 55 इंच Smart TV डील, बड़ी स्क्रीन और गदर साउंड के साथ मिलेगा थिएटर जैसा मजा, एक्सचेंज ऑफर में बड़ा फायदा

अगर आप भी सस्ते में 55 इंच का Smart TV खरीदना चाहते हैं, तो फ्लिपकार्ट पर धांसू डिस्काउंट मिल रहा है. ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट कुछ 55 इंच स्मार्ट टीवी पर बढ़िया छूट दे रही है. जिससे आप 23 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में 55 इंच की बड़ी स्क्रीन वाली टीवी अपने घर ला सकते हैं.

आज कल थियेटर जा कर मूवी देखना हर कोई पसंद नहीं कर रहा है. ज्यादातर लोग अपने घर के हॉल में ही बड़ी स्क्रीन और दमदार साउंड वाली Smart TV पर ही फैमिली के साथ बैठकर मूवी या वेब सीरीज का मजा ले रहे हैं. अगर आप भी अपने हॉल को मिनी थियेटर में बदलने का सपना देख रहे हैं, तो फिर खुश हो जाइए. क्योंकि, Flipkart पर 32 या 43 इंच नहीं बल्कि 55 इंच की बड़ी स्क्रीन और दमदार साउंड वाली स्मार्ट टीवी पर धांसू डिस्काउंट दे रहा है. जिससे आप सस्ते में अपने घर स्मार्ट टीवी ला सकते हैं.

iFFALCON 55 inch Smart TV

फ्लिपकार्ट पर TCL के सब ब्रांड iFFALCON के 55 इंच स्मार्ट टीवी पर 65% तक की छूट मिल रही है. जिससे इस टीवी की कीमत कम होकर 25,999 रुपये हो गई है. इतना ही नहीं, इस स्मार्ट टीवी पर आपको HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड 2600 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा. जिससे आप इस टीवी को 23,399 रुपये हो जाएगी. इस स्मार्ट टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ दो-दो 24W के स्पीकर्स दिए गए हैं. इसके अलावा इस टीवी में Wi-Fi और ब्लूटूथ फीचर्स भी मिलेंगे.

Daiwa का 55 इंच स्मार्ट टीवी

फ्लिपकार्ट पर Daiwa कंपनी के 55 inch Ultra HD 4K LED Smart Google TV पर 61% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे इस स्मार्ट टीवी की कीमत घटकर 69,990 रुपये से 26,999 रुपये हो गई है. इतना ही नहीं, इस स्मार्ट टीवी पर आपको HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड 1600 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा. जिससे इस टीवी की कीमत 25,399 रुपये हो गई है. इस स्मार्ट टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ दो-दो 24W के स्पीकर्स दिए गए हैं. साथ ही रिमोट में वॉइस सर्च फीचर भी दिया गया है.

Realme TechLife 55 inch स्मार्ट टीवी

Realme TechLife 55 inch स्मार्ट टीवी पर फ्लिपकार्ट 59% तक का डिस्काउंट दे रहा है. जिससे आप 70,999 रुपये वाले स्मार्ट टीवी को सिर्फ 28,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा इस स्मार्ट टीवी पर आपको HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड 1600 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा. जिससे इस टीवी की कीमत 27,399 रुपये हो गई है. इस स्मार्ट टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ दो-दो 40W के स्पीकर्स दिए गए हैं. इसके अलावा इस टीवी में Wi-Fi और ब्लूटूथ फीचर्स भी मिलेंगे.

Thomson Phoenix 2025 Edition 55 inch Smart TV

फ्लिपकार्ट पर Thomson के Phoenix 2025 Edition 55 inch Smart TV पर 38% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे आप इस टीवी को 30,999 रुपये में खरीद सकेंगे. इसका अलावा इस टीवी पर HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड 2100 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है. जिससे इस टीवी की कीमत 28,899 रुपये हो गई है. इस स्मार्ट टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ दो-दो 60W के स्पीकर्स दिए गए हैं. इसके अलावा इस टीवी में Wi-Fi और ब्लूटूथ फीचर्स भी मिलेंगे.

Smart TV की जरूरत नहीं, Lumio Arc 7 अब हर दीवार का बना देगा स्क्रीन

₹5000 में बड़ी स्क्रीन वाला Smart TV, दमदार साउंड और पिक्चर क्वालिटी के साथ अब घर बनेगा थियेटर

3, 4, 5 स्टार… AC-फ्रिज की तरह अब LPG स्टोव पर भी होगी स्टार रेटिंग, 2026 से बदलेगा नियम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >