108MP वाला स्मार्टफोन अब आपके बजट में, Redmi का धाकड़ स्मार्टफोन जल्द हो रहा लॉन्च

Redmi Note 15 5G India Launch: चाइनीज टेक कंपनी Xiaomi के नये अपकमिंग मॉडल Redmi Note 15 5G में 108MP कैमरा और दमदार प्रोसेसर मिलने वाला है. साथ ही स्टालिश डिजाइन के साथ कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा. जानिए इसमें मिलने वाले स्पेसिफिकेशन और क्या हो सकती है कीमत.

Redmi Note 15 5G India Launch: चाइनीज टेक कंपनी Xiaomi अपने Redmi Note सेगमेंट में नया मॉडल Redmi Note 15 5G भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. कंपनी ने अपने अपकमिंग मॉडल के इंडिया लॉन्च डेट को भी कन्फर्म कर दिया है. साथ ही मॉडल से जुड़े कुछ स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा हटा दिया है. यूजर्स को इस नये मॉडल में 108MP हाई रेजोल्यूशन कैमरा मिलने वाला है. साथ ही इसमें Qualcomm का प्रोसेसर और कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है. आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल्स में.

कब होगा भारत में लॉन्च?

Redmi Note 15 5G को कंपनी भारत में 6 जनवरी 2026 को लॉन्च करने वाली है. इस मॉडल के टीजर पोस्टर पर कंपनी ने फास्टर, स्ट्रॉन्गर और सिंपली बेटर का टैग लाइन दिया है. शाओमी अपना नया मॉडल Redmi Note 15 अपने ऑफिशियल साइट के अलावा ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon पर लॉन्च करने वाला है, जहां इस मॉडल की एक माइक्रोसाइट पेज लाइव कर दी गई है.

क्या होगा नये मॉडल में खास?

  • Redmi Note 15 5G में 120Hz और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.77-इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलने वाल है. यह स्लीक और स्लिम डिजाइन के साथ लॉन्च होने वाला है. फोन IP66 रेटिंग के साथ आएगा, यानी धूल और पानी से काफी हद तक सेफ रहेगा.
  • कैमरे की बात करें तो, इस डिवाइस में OIS और 4K सपोर्ट के साथ 108MP का हाई रेजोल्यूशन प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है. फिलहाल सेकेंडरी कैमरे के बारे में किसी तरह की ऑफिशियल जानकारी कंपनी ने नहीं दी है. इसके अलावा, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए मॉडल में 20MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है.
  • इसमें Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर होगा और यह 12GB RAM और 256GB स्टोरेज को सपोर्ट कर सकता है. यह आउट ऑफ द बॉक्स HyperOS 2 पर काम कर सकता है.
  • इसमें 5,520 mAh की बैटरी मिलेगी, जो 45W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है.

क्या हो सकती है कीमत?

Redmi Note 15 की कीमत के बारे में बात करें, तो फिलहाल कंपनी ने अभी तक इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. हालांकि, लिक्स रिपोर्ट के मुताबिक मॉडल 22 से 25 हजार की रेंज में लॉन्च हो सकता है. ऐसे में अब कन्फर्म कीमत के लिए 6 जनवरी तक का इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले लीक हुई Redmi Note 15 5G की कीमत, मिलेगा 108MP कैमरा और दमदार प्रोसेसर

यह भी पढ़ें: Realme 16 Pro Series इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, 200MP कैमरा और प्रीमियम लुक के साथ इस दिन मारेगा एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >