‘24 घंटे में बंद हो जाएगा आपका BSNL सिम कार्ड’ – जानिए इस मैसेज की सच्चाई

BSNL KYC Scam: क्या आपको BSNL सिम ब्लॉक होने का मैसेज मिला? जानिए PIB फैक्ट चेक के अनुसार इसकी सच्चाई. जानें कैसे साइबर फ्रॉड से बचें और अपने मोबाइल नंबर को सुरक्षित रखें.

BSNL KYC Scam: हाल ही में बीएसएनएल (BSNL) के ग्राहकों को एक फेक मैसेज मिल रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उनकी सिम टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा निलंबित कर दी गई है और अगले 24 घंटे में उनका सिम कार्ड ब्लॉक हो जाएगा. साथ ही, उनसे एक दिये गए नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा जा रहा है ताकि वे इस समस्या से बच सकें.

क्या यह मैसेज असली है?

पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने इस तरह के मैसेज को पूरी तरह फर्जी करार दिया है. यह मैसेज देखने में एक सरकारी नोटिस जैसा लगता है, जिसमें सत्यमेव जयते, BSNL का लोगो, TRAI की मुहर और मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन (Ministry of Communication) का नाम शामिल होता है. इससे यह एक असली नोटिस जैसा प्रतीत होता है, लेकिन यह पूरी तरह फेक और धोखाधड़ी है.

Bsnl kyc scam: क्या आपको bsnl सिम ब्लॉक होने का मैसेज मिला? जानिए pib फैक्ट चेक के अनुसार इसकी सच्चाई. जानें कैसे साइबर फ्रॉड से बचें और अपने मोबाइल नंबर को सुरक्षित रखें.

फेक मैसेज से होने वाले संभावित नुकसान

साइबर फ्रॉड का खतरा – यह मैसेज ठगी का एक तरीका है, जहां कॉल करने पर साइबर अपराधी यूजर्स से बैंक डिटेल्स और ओटीपी मांग सकते हैं, जिससे उनका अकाउंट खाली किया जा सकता है.

व्यक्तिगत डेटा लीक होने का खतरा – यदि यूजर्स दिये गए नंबर पर कॉल करते हैं या कोई संदिग्ध लिंक क्लिक करते हैं, तो उनका निजी डेटा हैकर्स के हाथों में जा सकता है.

बैंकिंग धोखाधड़ी – चूंकि अधिकतर मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट, आधार कार्ड और अन्य सरकारी सेवाओं से जुड़े होते हैं, इसलिए इस तरह की धोखाधड़ी से वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है.

Big Breakthrough: कॉर्निया पहुंचाने के लिए ड्रोन ने मिनटों में तय किया घंटों का सफर, हैरान करेगी कहानी

कैसे बचें इस तरह के फेक मैसेज से?

किसी भी अज्ञात नंबर पर कॉल न करें – अगर कोई संदिग्ध मैसेज मिले तो उसमें दिये गए नंबर पर बिल्कुल भी कॉल न करें.

BSNL की आधिकारिक वेबसाइट और कस्टमर केयर से संपर्क करें – अगर आपको अपने नंबर को लेकर कोई संदेह हो, तो सीधे BSNL के कस्टमर केयर नंबर 1800-345-1500 पर संपर्क करें.

किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचें – ऐसे मैसेज में अक्सर फेक लिंक दिये जाते हैं, जो आपको फर्जी वेबसाइट पर ले जाते हैं और आपकी जानकारी चुरा सकते हैं.

पीआईबी फैक्ट चेक से वेरिफाई करें – यदि आपको ऐसा कोई मैसेज मिलता है, तो factcheck@pib.gov.in पर मेल करके इसकी सत्यता की जांच कर सकते हैं.

सरकार और BSNL की आधिकारिक चेतावनी

भारत सरकार और बीएसएनएल ने स्पष्ट किया है कि कंपनी इस तरह के मैसेज नहीं भेजती है और ग्राहकों को किसी भी फर्जी नोटिस पर ध्यान नहीं देना चाहिए. यदि आपको सिम से जुड़ा कोई वैध मैसेज मिलता है, तो वह BSNL के आधिकारिक नंबरों से आएगा, न कि किसी अनजान मोबाइल नंबर से.

मैसेज पूरी तरह से फेक

BSNL ग्राहकों को मिले ‘24 घंटे में आपका सिम बंद होने वाला है’ जैसा कोई भी मैसेज पूरी तरह से फेक और ठगी का हिस्सा है. इस तरह के मैसेज से सतर्क रहें और किसी भी अनजान नंबर पर कॉल न करें. अपनी सुरक्षा के लिए आधिकारिक स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें और संदेहास्पद मैसेज को पीआईबी फैक्ट चेक को भेजकर उसकी सच्चाई की पुष्टि करें.

यह भी पढ़ें: Dream11 पर लोग कैसे खेलते और जीतते हैं लाखों-करोड़ों के इनाम?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >