150 दिनों तक डेली 2GB डेटा, BSNL प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग भी

BSNL का नया ₹997 प्रीपेड प्लान लंबी वैलिडिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए किफायती ऑप्शन है. इसमें 150 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, रोज 2GB डेटा और 100 SMS जैसे फायदे मिलते हैं.

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए एक किफायती और लंबी वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान लेकर आई है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली डेटा का फायदा भी मिलेगा. कंपनी ने इस प्लान की जानकारी अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट में पोस्ट के जरिए दी है. इस प्लान की कीमत ₹997 है और यह पूरे 150 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है. ऐसे में अगर आप बार-बार रिचार्ज करने से बचना चाहते हैं और एक ही प्लान में कॉलिंग, डेटा और SMS का पूरा पैकेज चाहते हैं, तो ₹997 वाला यह प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है.

क्या मिलेंगे बेनेफिट?

BSNL के इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 150 दिनों (करीब 5 महीने) की वैलिडिटी है. इतनी लंबी वैलिडिटी के दौरान यूजर्स सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही इसमें यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग भी मिलेगी.

डेटा यूजर्स के लिए भी यह प्लान काफी काम का है. इसमें हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा, यानी कुल मिलाकर लगभग 300GB डेटा का फायदा. इसके अलावा, रोजाना 100 फ्री SMS भी मिलेंगे.

किसके लिए है यह प्लान?

बीएसएनएल का यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर है, जो कम खर्च में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं और रोजाना कॉलिंग व डेटा का इस्तेमाल करते हैं. साथ ही यह सेकेंडरी सिम यूजर्स या ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स को झटका, फिर घट गई ₹107 और ₹197 प्लान की वैलिडिटी

यह भी पढ़ें: एक प्लान में पूरे परिवार का रिचार्ज, Jio-Airtel के ये पोस्टपेड प्लान्स हैं बेस्ट ऑप्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >