BSNL का ये प्लान है जबरदस्त, सस्ते में मिलेगी 84 दिनों की वैलिडिटी, साथ में डेली 3GB डेटा भी

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपना यूजर बेस बढ़ाने के लिए आए दिन सस्ते-सस्ते प्लान पेश कर रही है. ऐसे में कंपनी एक नया प्लान यूजर्स के लिए लेकर आई है. जिसमें सस्ते में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी, डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. यहां जानिए इस प्लान के बारे में.

अगर आप BSNL यूजर हैं और आपको डेली भर-भर कर डेटा की जरूरत पड़ती है, तो फिर आप के लिए BSNL का ये प्लान बेस्ट रहेगा. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स को लेकर जानी जाती है. सस्ते में कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करती है. जिसमें लंबी वैलिडिटी से लेकर डेली डेटा वाले प्लान्स शामिल हैं. ऐसे में कंपनी एक नया सस्ता प्लान यूजर्स के लिए लेकर आई है, जिसमें लंबी वैलिडिटी तो मिलेगी ही लेकिन साथ में डेली डेटा भी मिलेगा. चलिए जानते हैं फिर इस प्लान के बारे में.

BSNL का डेली 3GB डेटा वाला प्लान

BSNL अपने यूजर्स को एक ऐसा प्लान ऑफर कर रहा है, जिसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेली 100 फ्री SMS की सुविधा तो मिलेगी ही. लेकिन साथ में यूजर्स को डेली 3GB डेटा का फायदा भी मिलेगा. जिससे यूजर्स रगड़ कर डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. वहीं, कीमत कि बात करें तो इस प्लान की कीमत सिर्फ 599 रुपये है. यानी कि 600 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी, डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग सब कुछ सस्ते में BSNL दे रहा है.

Jio-Airtel के पास नहीं है ऐसा प्लान

BSNL के इस 599 रुपये वाले प्लान की तुलना अगर प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio-Airtel से की जाए, तो दोनों कंपनियां 84 दिन वाला प्लान ऑफर करती है. लेकिन दोनों के प्लान्स की कीमत BSNL से ज्यादा है. जियो और एयरटेल दोनों ही 859 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहे हैं. जिसमें भी 3GB की जगह यूजर्स को सिर्फ 2GB डेटा ही मिलता है. ऐसे में BSNL का ये प्लान जियो और एयरटेल से ज्यादा फायदे वाला और सस्ता है.

BSNL का मास्टरस्ट्रोक! सस्ते में दे रहा 54 दिन की वैलिडिटी, कीमत और फायदे जान रह जाएंगे दंग

दोनों SIM रहेंगे एक्टिव, जेब भी नहीं होगी हल्की, देखें ये 6 बेस्ट सस्ते रिचार्ज प्लान्स, सबसे सस्ता ₹189 का

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >