Jio-Airtel छोड़िए, ये कंपनी दे रही 485 रुपये में 72 दिन की वैलिडिटी, साथ में डेली 2GB डेटा भी

BSNL Recharge Plan: अगर आप भी BSNL यूजर हैं, तो आपके लिए कंपनी का ये प्लान बेस्ट रहेगा. बीएसएनएल सिर्फ 485 रुपये में अपने प्रीपेड यूजर्स को 72 दिनों की वैलिडिटी दे रही है. साथ ही कॉलिंग और डेली डेटा का फायदा भी.

BSNL Recharge Plan: प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio-Airtel को टक्कर देने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL हमेशा एक से बढ़कर एक सस्ते प्लान पेश करता रहता है. Jio-Airtel की तुलना में BSNL के सस्ते प्लान्स में यूजर्स को न सिर्फ कॉलिंग का फायदा मिलता है बल्कि लंबी वैलिडिटी और डेटा का भी फायदा मिलने लगा है. BSNL के पोर्टफोलियो में ऐसे कई सारे प्लान्स हैं, जो सस्ते में यूजर्स को कई सारे बेनिफिट्स दे रहे हैं. इन्हीं प्लान्स में से एक है 485 रुपये का प्लान. तो फिर चलिए जानते हैं इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में.

BSNL का 485 रुपये वाला प्लान | BSNL Rs 485 Recharge Plan

BSNL के पोर्टफोलियो में लंबी वैलिडिटी वाले कई प्लान्स शामिल हैं. उन्हीं में से एक है 495 रुपये वाला प्लान. इस प्लान में कंपनी यूजर्स को 30 या 40 दिन नहीं बल्कि 72 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. साथ ही 72 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 फ्री SMS और तो और डेली 2GB डेटा भी दे रही है. इसके अलावा अगर आप इस प्लान को 15 अक्टूबर तक रिचार्ज करते हैं, तो आपको 2% एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा.

किसके लिए है BSNL का ये प्लान?

BSNL यक ये प्लान उन यूजर्स के लिए हैं, जिन्हें डेटा की ज्यादा जरूरत होती है. साथ ही ऐसे यूजर्स भी इस प्लान को ले सकते हैं, जो दो सिम का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें अपने नंबर को एक्टिव रखना है. ऐसे में सस्ते में उनका नंबर भी 72 दिनों तक एक्टिव रहेगा और डेटा का फायदा भी उन्हें मिलेगा.

Jio-Airtel के पास है इस तरह का प्लान?

जियो-एयरटेल कि बात करें तो, उनके पास BSNL के 485 रुपये वाले प्लान की तरह कोई प्लान नहीं है. Airtel के पास 449 रुपये का एक प्लान है, लेकिन इस प्लान में यूजर्स को 4GB+अनलिमिटेड डेटा के साथ सिर्फ 28 दिनों की ही वैलिडिटी मिलती है. वहीं, जियो कि बात करें तो जियो के पास भी 449 रुपये का प्लान है, लेकिन जियो भी सिर्फ 28 दिनों की ही वैलिडिटी ऑफर करती है.

BSNL का 485 रुपये वाला प्लान क्या सभी यूजर्स के लिए है?

नहीं, BSNL का 485 रुपये वाला प्लान सभी यूजर्स के लिए नहीं है. यह प्लान सिर्फ बीएसएनएल प्रीपेड यूजर्स के लिए ही है.

BSNL के 485 रुपये वाले प्लान में कितने दिन की वैलिडिटी मिल रही है?

BSNL के 485 रुपये वाले प्लान में 72 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है.

BSNL के 485 रुपये वाले प्लान में डेली कितना डेटा मिलेगा?

BSNL के 485 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डेटा मिलेगा.

डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर क्या होगा?

 डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर डेटा की स्पीड घटकर 40 kbps हो जाएगी.

BSNL दे रहा 3 प्लान्स में पैसे बचाने का मौका, जल्दी करिए ऑफर बस 3 दिन तक

BSNL ने पेश किया खास Silver Jubilee प्लान, डेली 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >