सिर्फ नंबर रखना है चालू? तो BSNL का ये प्लान रहेगा बेस्ट, 70 दिनों की वैलिडिटी और दाम भी कम

अगर आप अपने BSNL नंबर को बस एक्टिव रखना चाहते हैं तो फिर आपके लिए BSNL का ये प्लान बेस्ट रहेगा. 200 रुपये से भी कम में आप 70 दिनों तक अपने नंबर को एक्टिव रख सकते हैं.

आज के समय में कई लोग दो नंबरों का इस्तेमाल करते हैं. ज्यादातर लोग Jio-Airtel के साथ Vi या BSNL का नंबर ऑप्शन में रखते हैं. ऐसे में यूजर्स ऐसे प्लान्स की तलाश में रहते हैं, जो लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ किफायती भी हो. ऐसे में अगर आपके पास BSNL नंबर है और आप भी सस्ते में ज्यादा दिनों तक चलने वाला प्लान खोज रहे हैं तो फिर आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे ही BSNL प्लान के बारे में. जिससे सस्ते दाम में आपको लंबी वैलिडिटी का फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: BSNL के इस प्लान ने Jio-Airtel की कर दी हवा टाइट! कम पैसे में यूजर्स को दे रहा डेली 3GB डेटा

BSNL का 197 रुपये वाला प्लान

सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स को 200 रुपये से भी कम 197 रुपये में लंबी वैलिडिटी का फायदा दे रही है. 197 रुपये में यूजर्स को 70 दिनों तक की वैलिडिटी मिलेगी. इस प्लान में न सिर्फ 70 दिनों तक आपका नंबर एक्टिव रहेगा बल्कि आपको इनकमिंग सर्विस भी मिलेगी. इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स कि बात करें तो इस प्लान में पहले 15 दिनों तक यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 2GB डेटा का फायदा मिलेगा. साथ ही हर दिन 100 फ्री SMS भी मिलेंगे. हालांकि, 15 दिनों के बाद अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सुविधा खत्म हो जाएगी. लेकिन 70 दिनों तक आप फ्री इनकमिंग कॉलिंग की सुविधा उठा सकते हैं.

किनके लिए है प्लान

BSNL का ये 197 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जिन्हें अपने नंबर को बस लंबे समय तक के लिए एक्टिव रखना है. यानी कि जिन्हें न तो डेटा की जरूरत है और न ही कॉल करने की टेंशन. ऐसे में वे इस प्लान के तहत अपने नंबर को 70 दिनों तक एक्टिव रख सकते यहीं और इनकमिंग कॉल की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ₹8 से भी कम खर्च पर ये कंपनी दे रही डेली 2GB डेटा, साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग भी

यह भी पढ़ें: BSNL के इस प्लान ने उड़ा दी Jio-Airtel की नींद, ₹150 से कम में दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा

यह भी पढ़ें: अब एक ही प्लान में मिलेगा Netflix, JioHotstar और Zee5 का मजा, Airtel के ये 3 प्लान्स हैं बेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >