BSNL ने कराई करोड़ों IPL फैंस की मौज, मात्र ₹251 में मिल रहा 251GB डेटा का लाभ

BSNL New Recharge Plan: महंगे रिचार्ज प्लानों से परेशान हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. BSNL ने एक सस्ता प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत मात्र 251 रुपये है जिसमें 251GB डेटा पुरे 60 दिनों के लिए यूजर्स को मिलता है.

BSNL New Recharge Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने टेलीकॉम सेक्टर में हलचल मचा दी है. जुलाई 2024 में दोबारा मजबूती से उभरने के बाद से कंपनी लगातार अपने मोबाइल नेटवर्क को बेहतर बनाने और नए रिचार्ज प्लान व ऑफर्स पेश करने पर ध्यान दे रही है. हाल ही में, BSNL ने एक नया प्लान लॉन्च किया है, जिसने निजी कंपनियों की चिंता बढ़ा दी है. यह नया प्लान खासतौर पर उन यूजर्स को आकर्षित करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं या OTT स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठाते हैं. आइये जानते हैं इस नए रिचार्ज प्लान की पूरी जानकारी.

BSNL का ₹251 वाला प्लान 

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने रिचार्ज लाइनअप में एक शानदार ₹251 प्लान लॉन्च किया है. खासतौर पर आईपीएल सीजन को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया यह प्लान क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. जो लोग मोबाइल डेटा का भरपूर इस्तेमाल करते हैं, उन्हें इस रिचार्ज के साथ कई शानदार फायदे मिलने वाले हैं. BSNL ने सिर्फ ₹251 में धमाकेदार प्रीपेड प्लान पेश किया है, जिसमें 60 दिनों की वैधता के साथ पूरे 251GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. यह खास ऑफर उन यूजर्स के लिए बेहतरीन है जो बिना डेटा की चिंता किए IPL मैचों का लुत्फ उठाना चाहते हैं.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बीएसएनएल ने अपने नए रोमांचक रिचार्ज प्लान की घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए की. अगर आप इस रिचार्ज प्लान को लेने की सोच रहे हैं, तो ध्यान दें कि यह मुख्य रूप से डेटा प्लान है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग या एसएमएस सेवाएं शामिल नहीं हैं, जिसके लिए आपको अलग से रिचार्ज कराना होगा. यह प्लान आप बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट या सेल्फ केयर ऐप के जरिए आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं.

यह भी पढ़े: Jio ने दूर कर दी करोड़ो यूजर्स की टेंशन, इस प्लान में मिलता है 365 दिनों की वैलिडिटी और डेली 2.5GB डेटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >