BSNL Ki Ghar Wapsi: हो गया खेल, टेलीकॉम दिग्गज हो गए फेल, Jio - Airtel और VI ने चुकाई महंगे टैरिफ की कीमत

BSNL Ki Ghar Wapsi: रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के टैरिफ जुलाई में महंगे हुए और उसी महीने उनके ग्राहकों की संख्या में कमी आई है. मोबाइल सेवा शुल्क में वृद्धि का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है. आइए जानते हैं कि किस टेलीकॉम कंपनी के कितने ग्राहक कम हुए हैं-

BSNL Ki Ghar Wapsi: कुछ हफ्ते पहले जब टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने अपने रीचार्ज प्लान्स के दामों में बढ़ोतरी की, तो कंपनियों को इसका बड़ा नुकसान उठाना पड़ा. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ताजा आंकड़ों के अनुसार, टैरिफ महंगे होने के बाद भारत के तीन बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर- रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, और वोडाफोन आइडिया ने ग्राहकों की संख्या के मामले में भारी नुकसान उठाया है. जुलाई में इन तीनों टेलीकॉम ऑपरेटर्स के ग्राहक संख्या में कमी आई है.

महंगे टैरिफ का असर

मोबाइल सेवा शुल्क में वृद्धि का असर जुलाई में स्पष्ट दिखाई दिया. रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या घटी है. इसके परिणामस्वरूप देश में दूरसंचार ग्राहकों की कुल संख्या में गिरावट आयी. रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने जुलाई के पहले सप्ताह में अपनी मोबाइल सेवा शुल्क दरों में 10-27 प्रतिशत की वृद्धि की थी. एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने पिछले दो-तीन साल में अपने शुरुआती स्तर की मोबाइल दरों को दोगुना से अधिक बढ़ाकर 199 रुपये कर दिया है. इसकी वैधता 28 दिन की है.

बीएसएनएल ने जोड़े लाखों ग्राहक

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की शुक्रवार को जारी मासिक ग्राहक रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) एकमात्र ऐसी कंपनी थी जिसने पिछले महीने नये ग्राहक जोड़े और नये शुद्ध ग्राहक जोड़ने के मामले में बाजार की अगुवाई की. रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएनएल ने जुलाई में 29.4 लाख से अधिक मोबाइल उपभोक्ता जोड़े.

जियो, एयरटेल, वीआई ने खोए लाखों ग्राहक

दूसरी तरफ, भारती एयरटेल ने 16.9 लाख मोबाइल ग्राहक खो दिए, जो अन्य कंपनियों के मुकाबले सबसे अधिक है. वोडाफोन आइडिया (वीआई) और रिलायंस जियो ने क्रमशः 14.1 लाख और 7.58 लाख मोबाइल ग्राहक खोए. कुल मिलाकर, देश में दूरसंचार ग्राहक आधार जुलाई में मामूली रूप से घटकर 120 करोड़ 51.7 लाख रह गया. यह जून में 120 करोड़ 56.4 लाख था.

कहां-कहां घटा मोबाइल यूजरबेस?

मोबाइल सेवाओं की दरों में बढ़ोतरी के बाद पूर्वोत्तर, महाराष्ट्र, राजस्थान, मुंबई, कोलकाता, तमिलनाडु, पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, आंध्र प्रदेश दूरसंचार सर्किलों में मोबाइल ग्राहक आधार में गिरावट दर्ज की गई. पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, वायरलाइन या फिक्स्ड लाइन कनेक्शन खंड में ग्राहकों की संख्या जुलाई में लगभग एक प्रतिशत की वृद्धि के साथ तीन करोड़ 55.6 लाख हो गई. जून में यह तीन करोड़ 51.1 लाख थी.

फिक्स्ड लाइन में बीएसएनएल को सबसे ज्यादा नुकसान

रिलायंस जियो 4.80 लाख से अधिक नये ग्राहक जोड़कर फिक्स्ड लाइन खंड में सबसे आगे रही. भारती एयरटेल ने 1.36 लाख से अधिक नये ग्राहक जोड़े, वीएमआईपीएल ने 12,413, वोडाफोन आइडिया ने 11,375, टाटा टेलीसर्विसेज ने 3,971 और क्वाड्रेंट ने 12 नये फिक्स्ड लाइन ग्राहक जोड़े. इस खंड में बीएसएनएल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. इस सरकारी कंपनी ने 1.34 लाख फिक्स्ड लाइन ग्राहक खोये और इसकी सहयोगी कंपनी ने 56,454 ग्राहक खो दिये. देश में ब्रॉडबैंड ग्राहक आधार जुलाई में बढ़कर 94 करोड़ 61.9 लाख हो गया. जून में यह 94 करोड़ 7.5 लाख था. देश में कुल ब्रॉडबैंड कनेक्शन में शीर्ष पांच कंपनियों का योगदान 98.42 प्रतिशत है.

Jio Airtel Vi के टैरिफ हुए महंगे, तो BSNL के आये अच्छे दिन, ऐसे पोर्ट कराएं सिम

Airtel Recharge हो गया आज से महंगा, कितना बढ़ गया आपकी जेब पर बोझ?

Vi New Tariff: आज से 600 रुपये तक महंगे हो गए वोडाफोन-आइडिया के प्लान्स, देखें नयी प्राइस लिस्ट

Jio Recharge आज से हो गया महंगा, जानिए कितना बढ़ा आपकी जेब पर बोझ

BSNL के 4G/5G सर्विस को लेकर सामने आई ये अपडेट, 15 हजार टावर हुए लाइव, मार्च 2025 तक इतने लाख का टार्गेट सेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >