BSNL यूजर्स फोन पर फ्री में देख पाएंगे 300 टीवी चैनल, आ गई BiTV की खास सर्विस

BiTV BSNL Free Service : BSNL मोबाइल यूजर्स को अब 300 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और विभिन्न ओटीटी प्लैटफाॅर्मों के प्रीमियम कंटेंट फ्री में उपलब्ध होंगे.

BSNL BiTV: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए BiTV को पैन इंडिया लॉन्च कर दिया है. इससे पहले इसे पुदुचेरी में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लॉन्च किया गया था. इस सर्विस के तहत BSNL अपने यूजर्स को OTT और लाइव TV चैनल्स का ऐक्सेस प्रदान करेगा.

BSNL और OTTplay की साझेदारी

BSNL ने BiTV पर OTT और लाइव TV चैनल्स दिखाने के लिए देश की प्रमुख ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म एग्रीगेटर OTTplay के साथ साझेदारी की है. इसके परिणामस्वरूप, BSNL मोबाइल यूजर्स को अब 300 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और विभिन्न ओटीटी प्लैटफाॅर्मों के प्रीमियम कंटेंट फ्री में उपलब्ध होंगे. यूजर्स को भक्तिflix, Shortfundly, Kanccha Lannka, STAGE, OM TV, Playflix, Fancode, Distro, Hubhopper, और Runn TV जैसे प्लैटफाॅर्मों का कंटेंट भी फ्री में स्ट्रीम करने का मौका मिलेगा.

BiTV : कोई ऐप या वेबसाइट नहीं

BiTV BSNL की एक सर्विस है, जो यूजर्स को OTTplay के माध्यम से कंटेंट और लाइव टीवी चैनल्स दिखाने का मौका देती है. BiTV के लिए आपको किसी ऐप या वेबसाइट की जरूरत नहीं है. इसके लिए, आपको Google Play Store या App Store से OTTplay ऐप डाउनलोड करना होगा.

BiTV एक्टिवेट करने का तरीका

BiTV सर्विस का लाभ उठाने के लिए आपको इसे पहले एक्टिवेट करना होगा. यह प्रक्रिया कुछ आसान कदमों में पूरी की जा सकती है :

https://fms.bsnl.in/iptvreg लिंक पर जाएं
अपना राज्य चुनें और Addon Service में BiTV Mobile को सेलेक्ट करें
अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP प्राप्त करें
OTP एंटर करने के बाद, BiTV एक्टिवेट हो जाएगा
फिर आपको एक SMS मिलेगा, जिसमें OTTplay का लिंक होगा
अब, आप OTTplay ऐप को डाउनलोड कर BSNL नंबर से लॉगिन कर BiTV का आनंद ले सकते हैं.

SNL ने फिर मारी बाजी, वॉयस और SMS-ओनली प्लान की रेस में लॉन्च कर दिया सबसे सस्ता प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >