BSNL का दिवाली धमाका, 1 रुपये में नए यूजर्स को दे रहा 4G सिम, 30 दिन की वैलिडिटी और भी बहुत कुछ

BSNL Diwali Bonanza Offer: अगर आप BSNL सर्विस से जुडने की सोच रहे हैं, तो आपके पास अच्छा मौका है. क्योंकि, BSNL अपने नए यूजर्स के लिए दिवाली स्पेशल ऑफर लेकर आई है. जिसमें नए यूजर्स को कंपनी 1 रुपये में नया 4G सिम, 30 दिन की वैलिडिटी और भी बहुत कुछ दे रही है.

BSNL Diwali Bonanza Offer: फेस्टिव सीजन में आपने कई साइट्स पर ऑफर्स और डिस्काउंट मिलते तो देखा है, लेकिन टेलीकॉम सेक्टर में दिवाली ऑफर तो BSNL लेकर आया है. जिसे जानने के बाद आप भी इस ऑफर को पाने के लिए दौड़ पड़ेंगे. क्योंकि, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL सिर्फ 1 रुपये में ‘दिवाली बोनांजा ऑफर’ लेकर आई है. इस ऑफर के तहत यूजर्स को कंपनी 4G सर्विस दे रही है. जिसमें 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल्स, हर दिन 100 फ्री SMS और तो और साथ में डेली 2GB डेटा शामिल रहेंगे, वो भी सिर्फ 1 रुपये में. हालांकि, ये ऑफर कंपनी सिर्फ नए यूजर्स के लिए ही लेकर आई है.

दरअसल, हाल ही में BSNL ने अपने 4G सर्विस की शुरुआत की है. जिसके बाद से यूजर्स बेस को बढ़ाने के लिए कंपनी आए दिन नए-नए सस्ते प्लान्स लेकर आ रही है. ऐसे में अब कंपनी नए यूजर्स को लुभाने के लिए दिवाली स्पेशल स्कीम लेकर आ गई है. ऐसे में अगर आप भी BSNL नेटवर्क से जुड़ना चाहते हैं, तो फिर आपके पास ये सबसे अच्छा मौका है. आइए जानते हैं BSNL के इस नए ऑफर के बारे में डिटेल्स में.

क्या है BSNL का दिवाली बोनांजा स्कीम?

BSNL का दिवाली बोनांजा स्कीम ऐसे यूजर्स के लिए है, जो BSNL के नेटवर्क से जुड़ना चाहते हैं. इस ऑफर के तहत कंपनी अपने नए यूजर्स को सिर्फ 1 रुपये में 4G सर्विस दे रही है. यानी की यूजर्स को सिर्फ 1 रुपये में BSNL का 4G सिम मिलेगा, जिसमें 30 दिनों की वैलिडिटी एक्टिव रहेगी. 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 फ्री SMS और 2GB डेली डेटा का फायदा भी मिलेगा. यानी कि 1 रुपये में आपको नई सिम से लेकर वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा मिल रहा है.

कैसे उठाएं ऑफर का लाभ?

BSNL के दिवाली बोनांजा स्कीम का फायदा उठाने के लिए आपको अपने नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर जाना होगा. फिर आपको बस अपना आधार कार्ड दिखा कर जरूरी KYC पूरी करनी होगी. इसके बाद आपको 1 रुपये की फीस देनी होगी और फिर आपको BSNL का 4G सिम मिल जाएगा. जिसके बाद सिम के एक्टिव होते ही आपको 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. यानी कि 30 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग, मैसेजिंग और डेटा फ्री मिलेगी. ऐसे में अगर आप BSNL का सिम लेना चाहते हैं, तो फिर BSNL का ये ऑफर आपके लिए बेस्ट है.

कब तक है ऑफर?

BSNL का ये दिवाली बोनांजा स्कीम ऑफर 15 अक्टूबर से शुरू हुआ है और 15 नवंबर तक चलने वाला है.

किन यूजर्स को मिलेगा इस ऑफर का फायदा?

BSNL के ये ऑफर नए यूजर्स के लिए है.

BSNL का यह प्लान चलेगा पूरे 11 महीने, सस्ते में मिल रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और 24GB डेटा

BSNL ने पेश किया खास Silver Jubilee प्लान, डेली 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >