BSNL दे रहा सस्ते में 50 दिनों की वैलिडिटी और डेली 2GB डेटा भी, कीमत 350 रुपये से भी कम

BSNL Cheapest Recharge Plan: अगर आपको भी ऐसे प्लान की तलाश है, जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ डेली डेटा का फायदा मिले, तो फिर बीएसएनएल का 50 दिनों वाला प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेली डेटा और मैसेजिंग का भी फायदा मिलेगा.

BSNL Cheapest Recharge Plan: सस्ते में लंबी वैलिडिटी और ज्यादा डेटा किसे नहीं चाहिए? हर कोई ऐसे ही किसी प्लान की तलाश में रहता है, जिसमें ज्यादा दिनों की वैलिडिटी हो और साथ में डेटा का भी भरपूर फायदा मिले, लेकिन बजट में. ऐसे में सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL यूजर्स के इस डिमांड को पूरा कर रही है. BSNL के पोर्टफोलियो में कई सारे प्लान्स लिस्टेड हैं, जो सस्ते हैं और बेनिफिट्स से भरपूर भी. ऐसे में अगर आप भी बीएसएनएल यूजर हैं और बजट में लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं, तो कंपनी का 50 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. 350 रुपये से कम में आपका नंबर 50 दिनों तक एक्टिव भी रहेगा और डेटा का फायदा भी हर दिन मिलेगा. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

क्या है BSNL का 50 दिनों वाला प्लान?

BSNL के पोर्टफोलियो में 50 दिनों वाला प्लान लिस्टेड है. यह एक ऑल-राउंडर प्लान है. इस प्लान में यूजर्स को कंपनी 50 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन फ्री 100 SMS और डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा का फायदा दे रही है. यानी 50 दिनों तक टोटल 100GB डेटा. वहीं, डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 80kbp हो जाएगी.

BSNL के 50 दिनों वाले प्लान की क्या है कीमत?

बीएसएनएल के 50 दिनों वाले प्लान की कीमत कि बात करें, तो कंपनी सिर्फ 347 रुपये में यूजर्स को ये प्लान ऑफर कर रही है. जिसमें 50 दिन की वैलिडिटी के साथ-साथ कॉलिंग से लेकर डेली मैसेजिंग और डेली 2GB डेटा का फायदा मिल रहा है. वहीं, डेली खर्च के हिसाब से देखा जाए तो यूजर्स को इस प्लान के बेनिफिट्स के लिए हर दिन लगभग 7 रुपये के करीब खर्च पड़ेगा.

किसके लिए बेस्ट है बीएसएनएल का ये प्लान?

बीएसएनएल का ये 50 दिनों वाला प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें सस्ते में लंबी वैलिडिटी चाहिए और डेली डेटा भी. ऐसे में वे इस प्लान को ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: BSNL नए यूजर्स को दे रहा ₹1 में 4G सिम, 30 दिनों तक डेली 2GB डेटा, जल्दी करें ऑफर होने वाला है खत्म

यह भी पढ़ें: 250 रुपये से भी कम में ये कंपनी दे रही 30 दिन की वैलिडिटी, साथ में 2GB डेली डेटा भी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >