BSNL 4G Mobile: आ रहा बीएसएनएल का सस्ता फोन, मुकेश अंबानी की अब बढ़ेगी टेंशन?

BSNL 4G Mobile: लोगों को जियो के 5जी फोन (Jio 5G Phone) का इंतजार है और वह कब आयेगा, इसके बारे में कोई बता नहीं सकता. लेकिन इस बीच बीएसएनएल ने 4जी मोबाइल (BSNL 4G Mobile) लाने की तैयारी कर ली है.

BSNL 4G Mobile: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने आठ साल पहले जियो (Reliance Jio) की लॉन्चिंग के साथ ही जियो के 4जी फोन (Jio 4G) भी लॉन्च किये थे. हालांकि, यह कोशिश ज्यादा सफल नहीं हुई और बाद में जियो को फीचर फोन (Jio Phone) लाकर संतोष करना पड़ा. अब लोगों को जियो के 5जी फोन (Jio 5G Phone) का इंतजार है और वह कब आयेगा, इसके बारे में कोई बता नहीं सकता. लेकिन इस बीच बीएसएनएल ने 4जी मोबाइल (BSNL 4G Mobile) लाने की तैयारी कर ली है.

BSNL 4G Mobile: BSNL ने Karbonn Mobiles के साथ हाथ मिलाया

बीएसएनएल ने कार्बन मोबाइल्स के साथ (BSNL Karbonn Mobiles Partnership) हाथ मिलाया है और एक फोन लॉन्च करने का ऐलान कर डाला है. यह रिलायंस जियो के फोन से सस्ता हो सकता है. इस फोन के साथ बीएसएनएल का सिम (BSNL SIM) भी मिलेगा और इस फोन से बहुत तेजी से इंटरनेट चलाया जा सकता है. इस डिवाइस के आने से बीएसएनएल यूजर्स को महंगे फोन में BSNL 4G चलाने की जरूरत नहीं होगी. कंपनी ने फाउंडेशन डे पर कार्बन मोबाइल्स के साथ एमओयू साइन किया है.

BSNL 4G Mobile: Jio, Airtel और Vi के महंगे प्लान्स से BSNL को फायदा

जियो, एयरटेल और वीआई ने जब अपने टैरिफ महंगे किये, तो लोगों को BSNL की याद आयी. ‘बीएसएनएल की घर वापसी’ (BSNL Ki Ghar Wapsi) का ट्रेंड छा गया. बीएसएनएल के रीचार्ज प्लान्स सबसे सस्ते हैं (BSNL Recharge Plans) ऐसे में कई लोग इसकी ओर रुख कर रहे हैं. BSNL भी अब अपना 4G नेटवर्क तेजी से बढ़ाने में लगा है, ताकि ज्यादा लोगों को अपने नेटवर्क पर जोड़ सके. अब टियर 2 और टियर 3 शहरों के यूजर्स को आकर्षित करने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने किफायती 4जी फोन को लेकर यह दांव खेला है.

BSNL 4G Mobile: लक्ष्य क्या है?

सरकारी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी और कार्बन मोबाइल्स ने मिलकर एक ऐतिहासिक समझौता किया है. इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां भारत 4जी साथी नीति के तहत साथ मिल कर एक विशेष सिम हैंडसेट बंडलिंग ऑफर को बाजार में पेश करेंगी. बीएसएनएल ने इस बारे में एक एक्स पोस्ट में लिखा है- हमारा लक्ष्य, साथ मिलकर, देश के हर कोने में किफायती 4जी कनेक्टिविटी लाना है.

SIM Card New Rules: 1 अक्टूबर से बदल रहा सिम कार्ड का यह नियम; Jio, Airtel, Voda, BSNL यूजर्स ध्यान दें

BSNL के प्लान ने छुड़ाये Jio – Airtel के पसीने, 45 दिनों तक डेटा-कॉलिंग के लगेंगे सिर्फ Rs 249

BSNL Ki Ghar Wapsi: हो गया खेल, टेलीकॉम दिग्गज हो गए फेल, Jio – Airtel और VI ने चुकाई महंगे टैरिफ की कीमत

SIM Swapping के बाद मोबाइल नंबर पोर्टिंग के लिए अब 7 दिन करना होगा इंतजार

55 लाख मोबाइल फोन कनेक्शन ब्लॉक, आप न करें ऐसी गलितयां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >