BSNL का 30 दिनों वाला सुपर प्लान, डेली मिलेगा 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा

BSNL Cheapest Recharge Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर बेस को बढ़ाने के लिए आए दिन नए-नए सस्ते प्लान्स लॉन्च करते रहती है. जिसमें कंपनी अपने यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ भरपूर डेटा भी दे रही है. BSNL का एक ऐसा ही प्लान है, जिसमें कंपनी सस्ते में यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी दे रही है. साथ ही डेली 3GB डेटा भी.

BSNL Cheapest Recharge Plan: अगर आप BSNL यूजर हैं और आपको सस्ते में महीने भर का प्लान चाहिए तो फिर ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको BSNL के एक ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको 28 नहीं बल्कि पूरे 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. इस प्लान में BSNL अपने यूजर्स को कॉलिंग के साथ-साथ डेटा का फायदा भी दे रहा है. दरअसल, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपना यूजर बेस बढ़ाने के लिए एक से एक सस्ते प्लान्स लेकर आ रही है. हाल ही में, कंपनी ने 30 दिनों वाला एक प्लान पेश किया है. जिसमें कॉलिंग के साथ डेटा भी मिल रहा है. तो फिर चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

BSNL का 30 दिन वाला प्लान | BSNL 30 Days Validity Plan

BSNL अपने यूजर्स को सस्ते में 30 दिन की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है. इस प्लान में यूजर्स को 30 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. साथ ही रोजाना 100 फ्री SMS का फायदा भी मिलेगा. वहीं, डेटा कि बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 3GB डेटा भी मिलेगा. जी हां, अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग के साथ हर दिन 3GB डेटा का भी फायदा यूजर्स उठा सकेंगे. इस प्लान की कीमत कि बात करें तो बीएसएनएल का 30 दिनों का ये प्लान सिर्फ 299 रुपये का है. यानी की 300 रुपये से कम में आप 30 दिन तक कॉलिंग और डेटा का भरपूर मजा ले सकते हैं.

किसके लिए है बेस्ट?

ऐसे में 30 दिनों की वैलिडिटी के हिसाब से ये प्लान हर किसी के लिए बेस्ट है. सस्ते में 30 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 3GB डेटा मिलेगा. ऐसे में अगर आपको डेटा की जरूरत है तो आप इस प्लान को ले सकते हैं. या फिर आप अपने नंबर को 30 दिनों तक एक्टिव रखना चाहते हैं तो बेनेफिट्स के साथ ये प्लान अच्छा रहेगा.

बातें चलेंगी नॉन-स्टॉप! BSNL का सस्ता लॉन्ग-टर्म प्लान देगा 2026 तक बेफिक्र वैलिडिटी

Jio का बजट-फ्रेंडली प्लान, 28 दिनों तक एक्टिव रहेगा नंबर, कीमत 200 रुपये से भी कम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >