BSNL का धमाका: सस्ते में 180 दिनों तक होगी अनलिमिटेड बातें, साथ में मिलेगा 90GB डेटा भी

BSNL Recharge Plan: अगर आप BSNL यूजर हैं और लंबी वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान खोज रहे हैं, तो फिर आपके लिए BSNL का 180 दिनों वाला प्लान परफेक्ट रहेगा. क्योंकि, इसमें 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ कंपनी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और टोटल 90GB डेटा भी दे रही है.

BSNL Recharge Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपनी 4G सर्विस शुरू कर दी है. जिसके साथ ही अब BSNL यूजर्स अब कंपनी के लॉन्ग टर्म वाले प्लान्स की तरफ बढ़ रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी BSNL प्रीपेड यूजर हैं और सस्ते में लंबी वैलिडिटी वाला ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं, जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली डेटा का भी फायदा मिले, तो ये खबर आपके लिए है. क्योंकि, आज हम आपको BSNL के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको न सिर्फ 180 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी बल्कि साथ डेली 2GB डेटा का भी फायदा मिलेगा. तो चलिए जानते हैं फिर इस प्लान के बारे में.

BSNL का 180 दिनों वाला प्लान | BSNL 180 Days Recharge Plan

सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे सस्ते प्रीपेड प्लान्स ऑफर करती है. जिसमें 30 दिन की वैलिडिटी से लेकर पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स मौजूद हैं. इन्हीं प्लान्स में से एक है 180 दिनों वाला प्लान. इस प्लान में यूजर्स को 180 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. साथ में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का फायदा मिल रहा ह��. इसके अलावा डेटा कि बात करें तो, इस प्लान में कंपनी यूजर्स को टोटल 90GB डेटा भी ऑफर कर रही है. यानी कि डेली के हिसाब से हर दिन 2GB डेटा इस प्लान में यूजर्स को मिलेगा. वहीं, इस प्लान की कीमत 897 रुपये है. यानी कि 1000 रुपये से कम में यूजर्स को 6 महीने की वैलिडिटी मिल रही है और साथ में डेटा भी.

बीएसएनएल 180 दिनों की वैलिडिटी प्लान डिटेल्स

किसके लिए है बेस्ट?

ऐसे BSNL यूजर्स जिन्हें हर महीन रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति चाहिए और डेली डेटा का फायदा भी, तो वे इस प्लान को ले सकते हैं. 1000 रुपये से कम में उन्हें आधे साल यानी 6 महीने तक रिचार्ज की टेंशन से दूर रहना होगा. साथ ही कॉलिंग से लेकर डेटा का फायदा भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: BSNL का धांसू प्लान, सस्ते में मिलेगी 330 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल्स और डेली डेटा भी

यह भी पढ़ें: BSNL का 30 दिन वाला खास प्लान, मिलेगा डेली 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >