Boat के नए ProClip Earbuds आए बाजार में, देंगे 52 घंटे तक का बैकअप, कितनी है कीमत?

Boat ने अपने नए वायरलेस ProClip Earbuds लॉन्च किए हैं. इनमें लंबी बैटरी लाइफ, कम्फर्टेबल फिट और फास्ट कनेक्टिविटी मिलती है. पसीने या हल्की बारिश को झेलने के लिए IPX4 वॉटर-रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है.

Boat Airdopes ProClip भारत में लॉन्च हो चुके हैं. ये ईयरफोन्स AI-बेस्ड Environmental Noise Cancellation (ENC) फीचर के साथ आते हैं, जिससे कॉलिंग के दौरान आपकी आवाज ज्यादा साफ सुनाई देती है. बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इनमें 12mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं. गेमिंग पसंद करने वालों के लिए भी ये ईयरबड्स खास हैं, क्योंकि इनमें सिर्फ 55ms की लो लेटेंसी मिलती है. वहीं, IPX4 वॉटर-रेसिस्टेंट रेटिंग इन्हें पसीने और हल्की बारिश से भी सेफ रखती है.

Boat Airdopes ProClip की कीमत

इसकी कीमत ₹1,599 रखी गई है. ये ईयरबड्स Grey, White और Wine जैसे शानदार रंगों में उपलब्ध हैं. खरीदारी के लिए आप इन्हें boAt की ऑफिसियल वेबसाइट के साथ-साथ Amazon India और Flipkart से भी आसानी से खरीद सकते हैं.

Boat Airdopes ProClip के स्पेसिफिकेशन और फीचर

  • इनमें ओपन-ईयर एर्गोनॉमिक डिजाइन और स्टाइलिश मेटैलिक क्लिप-ऑन दिया गया है. इसकी मदद से ये कानों पर आराम से फिट हो जाते हैं. 
  • बेहतर ऑडियो के लिए हर ईयरबड में 12mm का डायनेमिक ड्राइवर मिलता है, जबकि IPX4 रेटिंग के साथ आता है.
  • कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें लेटेस्ट Bluetooth 6.0 और मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है.
  • गेमिंग पसंद करने वालों के लिए इसमें Beast Mode भी दिया गया है, जो सिर्फ 55ms तक की लो-लेटेंसी ऑफर करता है.
  • कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Boat ने इसमें AI-पावर्ड Environmental Noise Cancellation (ENC) टेक्नोलॉजी दी है. ये कॉल के दौरान आसपास के शोर को कम करने में मदद करती है. इसके अलावा Sonic Seal Technology ऑडियो लीकेज को कम करती है.
  • चार्जिंग केस में 500mAh और हर ईयरबड में 50mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी के अनुसार, ईयरबड्स और केस मिलाकर यह 60% वॉल्यूम पर 52 घंटे तक का कुल प्लेबैक टाइम दे सकते हैं.
  • वहीं ASAP Charge फीचर की मदद से सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में लगभग 200 मिनट तक का प्लेबैक मिल जाता है. ईयरबड्स को फुल चार्ज होने में करीब 50 मिनट और केस को लगभग 2 घंटे का समय लगता है.

यह भी पढ़ें: शोरगुल में भी नहीं छूटेगा म्यूजिक का मजा, 52dB ANC के साथ आ रहे OnePlus Nord Buds 4

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >