Bitcoin Vs JioCoin: बिटकॉइन या मुकेश अंबानी का जियोकॉइन? जानिए कौन सा है आपके लिए फायदेमंद

Bitcoin Vs JioCoin: बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में सबसे मजबूत मुद्रा के रूप में उभरा है, वहीं रिलायंस जियो ने पॉलिगॉन लैब्स के साथ साझेदारी कर क्रिप्टो के क्षेत्र में कदम रखा है.

Bitcoin Vs JioCoin: क्या आप क्रिप्टोकरेन्सी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं? हम आपको बिटकॉइन और जियो कॉइन के बारे में जानकारी देंगे. वर्तमान में बिटकॉइन क्रिप्टो दुनिया में सबसे मजबूत मुद्रा के रूप में उभरा है, वहीं मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पॉलिगॉन लैब्स के साथ साझेदारी कर क्रिप्टोकरेंसी क्षेत्र में कदम रखा है. कंपनी ने जियोकॉइन नामक एक ब्लॉकचेन-आधारित रिवॉर्ड टोकन पेश किया है, जो भारत में डिजिटल लेन-देन को क्रांतिकारी रूप से बदलने का वादा करता है. यह पहल रिलायंस की क्रिप्टोकरेंसी में पहली बड़ी शुरुआत है.

बिटकॉइन क्या है?

बिटकॉइन एक वर्चुअल मुद्रा है, जो डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद लगातार बढ़ रही है. 6 नवंबर 2024 को अमेरिकी चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बिटकॉइन की कीमत में तेजी आयी. वर्तमान में 1 बिटकॉइन की कीमत भारतीय मुद्रा में लगभग 91,05,605 रुपये है.

बिटकॉइन खरीदने के लिए एक बड़ी राशि का निवेश करना पड़ता है. यह ध्यान में रखना महत्वपूर्ण है कि क्रिप्टोकरेंसी जितनी तेजी से बढ़ती है, उतनी ही तेजी से गिर भी सकती है. भारत में क्रिप्टो से होने वाली आय पर 30 प्रतिशत टैक्स, 4 प्रतिशत सेस और 1 प्रतिशत टीडीएस लागू होता है. इस तरह आपकी आय का 35 प्रतिशत हिस्सा टैक्स के रूप में कट जाएगा.

Jio Coin क्या है?

हाल ही में रिपोर्ट्स के अनुसार, Jio Coins कुछ Jio प्लैटफाॅर्मों पर दिखाई देने लगे हैं. Jio Coin को एक ब्लॉकचेन-आधारित रिवॉर्ड टोकन के रूप में पेश किया गया है. ये टोकन Jio के विभिन्न ऐप्स और सेवाओं, जैसे MyJio और JioCinema, के साथ इंटरैक्शन करके कमाये जा सकते हैं. इसके अलावा, यह भी बताया जा रहा है कि इन टोकन को JioSphere ब्राउजर का उपयोग करके इंटरनेट ब्राउज करके भी कमाया जा सकता है. फिलहाल, इन टोकन को यूजर्स के Polygon वॉलेट्स में स्टोर किया जा रहा है, लेकिन अभी इन्हें ट्रांसफर या बेचा नहीं जा सकता है.

जियोकॉइन कमाने का तरीका

वर्तमान में, जियो कॉइन खरीदने का कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है. इसको कमाने के लिए यूजर्स को जियोस्पीयर ब्राउजर का इस्तेमाल करना होगा. इच्छुक लोग अपने Android या iOS डिवाइस पर जियोस्पीयर ब्राउजर डाउनलोड कर सकते हैं. जियोकॉइन कमाने के लिए सबसे पहले यूजर्स को जियोकॉइन प्रोग्राम में साइन-अप करना होगा. यह प्रक्रिया जियोस्पीयर ऐप के प्रोफाइल सेक्शन के जरिए पूरी की जा सकती है. फिर प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें और जियो कॉइन वॉलेट ऑप्शन का चयन करें. लॉग इन करने के बाद, यूजर्स टोकन कमाना शुरू कर सकते हैं.

कौन सा है फायदेमंद?

जहां बिटकॉइन को एक महंगा निवेश माना जाता है, वहीं जियो कॉइन को बेहद सस्ता या लगभग मुफ्त कहा जा सकता है. जियो कॉइन को जियो यूजर्स को बिना किसी शुल्क के प्रदान किया जाएगा. साथ ही, Jiosphere ब्राउजर का उपयोग करने पर भी धीरे-धीरे रिवॉर्ड्स के तौर पर जियो कॉइन अर्जित किये जा सकते हैं. खास बात यह है कि ये फ्री जियो कॉइन, ऐप के जरिए प्रदान किये गए Polygon वॉलेट में जमा किये जाएंगे. इस वर्चुअल कॉइन की आधिकारिक कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है. बिटकॉइन की सफलता को देखते हुए, लोग कयास लगा रहे हैं कि यह भविष्य में लोगों को करोड़पति बना सकता है. लेकिन रिलायंस ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है.

JioCoin: जियो यूजर्स को मिल रहा जियोकॉइन, जानें क्या है Jio Coin और कैसे इसे मुफ्त में पाएं

Jio के सबसे सस्ते रीचार्ज में काफी कुछ बदल गया, TRAI के फैसले का असर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >