TRAI Report: वोडा-आइडिया को झटका, जियो और एयरटेल को बढ़त

अगस्त 2025 की ट्राई रिपोर्ट में बिहार-झारखंड टेलीकॉम सर्किल में रिलायंस जियो ने 2.99 लाख नए ग्राहक जोड़े. एयरटेल और बीएसएनएल को भी बढ़त मिली, जबकि वोडा-आइडिया को 54 हजार से ज्यादा ग्राहक गंवाने पड़े

भारतीय टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने अगस्त 2025 की कंज्यूमर मार्केट शेयर (CMS) रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बिहार-झारखंड सर्किल में रिलायंस जियो ने सबसे ज्यादा नये मोबाइल ग्राहक जोड़कर बाजी मार ली है. जियो ने अकेले 2.99 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को अपनी सेवा से जोड़ा.

जुलाई 2025 में जियो के पास 4.24 करोड़ ग्राहक थे, जो अगस्त में बढ़कर 4.27 करोड़ हो गए. यह वृद्धि पूरे सर्किल की कुल बढ़त का 95% से अधिक है.

एयरटेल और बीएसएनएल को भी मिली बढ़त

रिपोर्ट के अनुसार, भारती एयरटेल ने अगस्त में 41,869 नये ग्राहक जोड़े. जुलाई में एयरटेल के पास 4.08 करोड़ ग्राहक थे, जो अगस्त में बढ़कर 4.08 करोड़ 49 हजार हो गए.

वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल ने भी 22,161 नये उपभोक्ताओं को जोड़ा. जुलाई में बीएसएनएल के पास 56.48 लाख ग्राहक थे, जो अगस्त में बढ़कर 56.70 लाख हो गए.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वोडा-आइडिया को लगा तगड़ा झटका

वोडा-आइडिया को अगस्त महीने में 54,282 मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा. जुलाई में इसके पास 79.49 लाख ग्राहक थे, जो घटकर 78.95 लाख रह गए.

बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी देश में सबसे कम

CMS रिपोर्ट के अनुसार, बिहार-झारखंड सर्किल में कुल 3.08 लाख नये उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़े हैं. इसके बावजूद, बिहार की टेली डेंसिटी 57.67% पर है, जो देशभर में सबसे कम मानी जा रही है.

बिना रिचार्ज करवाए कितने दिनों बाद बंद हो जाता है SIM Card? जानिए क्या कहता है TRAI का नियम

Mukesh Ambani का प्लान कर गया काम! दाम बढ़ने के बाद भी किंग बना Jio, BSNL का हाल बेहाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >