WATCH: किसने बनाया ऐसा मुजस्समा?दीवार जितनी चौड़ाई वाली 5 मंजिला इमारत, सोशल मीडिया पर VIRAL

Bihar Ajooba Ghar: बिहार के खगड़िया में बना 5 इंच चौड़ा पांच मंजिला 'अजूबा घर' सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोग इसे 'बिहार की ग्रेट वॉल ऑफ चाइना' कह रहे हैं. जानिए इस अनोखी इमारत की कहानी और लोगों की प्रतिक्रियाएं.

Bihar Ajooba Ghar WATCH VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया में हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता है. फिलहाल एक अनोखी संरचना का वीडियो वायरल हाे रहा है. यह है तो एक इमारत, जो इतनी पतली है कि साइड से देखने पर एक दीवार जैसी लगती है, लेकिन जब आप सामने से देखते हैं तो पता चलता है कि यह एक पांच मंजिला इमारत है.

बिहार के खगड़िया जिले में बनी यह इमारत देखकर हर कोई हैरान है. इस अनोखी संरचना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे ‘बिहार की ग्रेट वॉल ऑफ चाइना’ भी कहकर संबोधित कर रहे हैं.

इस इमारत की चौड़ाई महज 5 फीट बताई जा रही है, और इसे दो मकानों के बीच में खड़ा किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि यह इमारत खेतों के बीचोंबीच बनी है और इसकी बनावट इतनी संकरी है कि एक बच्चा भी अपने दोनों हाथ फैलाकर इसकी दीवारों को छू सकता है.

”हम हैं बिहारी, थोड़ा लिम्मिट में रहिएगा…”, वर्दी में महिला सिपाही का वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: हाथियों का ‘वॉटर पार्क’, नदी में अठखेलियां करते गजराज, आवाज से मोह लिया सबका मन

मजेदार प्रतिक्रियाएं

यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई इसे ‘बर्फ खलीफा’ कह रहा है तो कोई ‘नीओम सिटी की दीवार’ बता रहा है. एक यूजर ने लिखा, “एक रूम में बस एक आदमी ही सोएगा, झगड़े की कोई बात नहीं.” वहीं, कुछ लोग इसे इंजीनियरिंग का चमत्कार मान रहे हैं और कह रहे हैं कि इस घर को बनाने वाले व्यक्ति को सिविल इंजीनियरिंग की ट्रेनिंग देनी चाहिए.

हालांकि, इस इमारत के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है. कुछ लोग इसे जमीन विवाद से जुड़ा मामला मान रहे हैं, तो कुछ इसे रचनात्मकता की मिसाल बता रहे हैं. इस तरह की अनोखी संरचनाएं न केवल लोगों को चौंकाती हैं, बल्कि यह भी दिखाती हैं कि सीमित संसाधनों में भी कैसे इनोवेशन का काम किया जा सकता है.

55 लाख की Range Rover कौड़ियों के भाव बेचनी पड़ी, दिल्ली में रेखा सरकार के फरमान पर बंदे ने सोशल मीडिया में रोया दुखड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >