Bigg Boss OTT 3 इस दिन से हो रहा शुरू, जानें कब और कहां देख सकेंगे रियलिटी शो

Bigg Boss OTT 3 का फैंस को काफी समय से इंतजार था. इसे लेकर अब बड़ी अपडेट आयी है. बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 कब से शुरू होगा और आप इसे कहां देख सकते हैं, इसे लेकर जानकारी शेयर की गई है.

Bigg Boss OTT 3 Premiere Watch on JioCinema: बिग बॉस ओटीटी इसी महीने अपने नये सीजन के साथ धमाकेदार वापसी करने वाला है. पिछले कुछ दिनों में शो को लेकर जबरदस्त बज बन गया है. आज शो के प्रीमियर की तारीख का भी ऐलान हो गया है और इसके साथ ही बिग बॉस ओटीटी 3 के नये होस्ट अनिल कपूर का फर्स्ट लुक भी रिवील हो चुका है. बता दें कि इस बार शो के होस्ट सलमा  खान नहीं, बल्कि अनिल कपूर होंगे.

Bigg Boss OTT 3 कहां और कब से शो होगा शुरू ?

बिग बॉस ओटीटी 3 21 जून से शुरू हो रहा है. इसे आप जियो सिनेमा ऐप के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ देख सकेंगे. जियो सिनेमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी शेयर की है. अनिल कपूर की फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा गया है- पेश हैं बिग बॉस ओटीटी 3 के नये होस्ट अनिल कपूर. फिल्मों पर राज करने के बाद अब बिग बॉस पर राज करेंगे. अनिल कपूर कुछ एक्स्ट्रा खास हैं. 21 जून से शुरू हो रहे बिग बॉस ओटीटी 3 को देखने का गवाह बनें.

Bigg Boss OTT 3: इंतजार खत्म… इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस का नया गेम, कंटेस्टेंट की लड़ाई आपको करेगी एंटरटेन

Jio Cinema Premium Plans: 29 रुपये में महीनेभर फुल-ऑन एंटरटेनमेंट का डोज, OTT का ऐक्सेस भी मिलेगा

Jio Cinema: मुकेश अंबानी बोले- जियो सिनेमा अब देश का सबसे बड़ा डिजिटल मनोरंजन मंच

Bigg Boss OTT – तीसरा सीजन और तीन होस्ट कौन-कौन ?

बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन 8 अगस्त 2021 से शुरू हुआ था. पहले सीजन में करण जौहर होस्ट थे और तब शो के 102 एपिसोड थे. इस शो की पहली विनर टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल बनी थीं. वहीं, बिग बॉस ओटीटी 2 को सलमान खान ने होस्ट किया था और यह 17 जून 2023 से शुरू हुआ था. इसमें 59 एपिसोड थे और इसके विनर एल्विश यादव थे. वहीं, अब इस शो का तीसरा सीजन अनिल कपूर होस्ट करने जा रहे हैं और यह 21 जून 2024 से शुरू होगा.

Bigg Boss OTT 3 कौन हो सकते हैं कंटेस्टेंट्स ?

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के कंटेस्टेंट्स को लेकर कई नामों की चर्चा है. खबरों में बताया जा रहा है कि इस बार हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल, संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त, कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन, करण कुंद्रा की एक्स-गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे उष्मेय चक्रवर्ती, तनुश्री दत्ता और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू भव्या गांधी इस साल शो में दिखाई दे सकते हैं. हालांकि बताते चलें कि अभी इन नामों पर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. और इस साल शो में काफी बदलाव होने को लेकर भी चर्चा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >