WAVES 2025 में मुकेश अंबानी का दावा- AI, कंटेंट और टेक्नोलॉजी के दम पर मनोरंजन की दुनिया पर राज करेगा भारत

WAVES 2025 में मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत कंटेंट, AI टेक्नोलॉजी और बड़ी जनसंख्या के दम पर ग्लोबल एंटरटेनमेंट हब बनेगा. जानिए उन्होंने क्या कहा 5G, 6G और जियोहॉट के बारे में.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत के पास मीडिया और मनोरंजन का वैश्विक केंद्र बनने की पूरी क्षमता है. WAVES 2025 (World Audio Visual and Entertainment Summit) में बोलते हुए अंबानी ने कहा कि भारत का कंटेंट, जनसंख्या और एडवांस टेक्नोलॉजी मिलकर उसे ग्लोबल स्टेज पर एंटरटेनमेंट लीडर बना सकते हैं.

“AI कर रहा है वो काम, जो 100 साल पहले साइलेंट कैमरा ने शुरू किया था”

मुकेश अंबानी ने कहा, “AI आज मनोरंजन के लिए वही कर रहा है, जो 100 साल पहले साइलेंट कैमरा ने किया था- लेकिन यह बदलाव लाखों गुना तेज और प्रभावी है.” उन्होंने भारत की 5,000 साल पुरानी कहानियों की परंपरा और 1.4 अरब की जनसंख्या को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया.

“भारत में 1.2 बिलियन स्क्रीन, हर कोई दर्शक भी है और क्रिएटर भी”

अंबानी ने बताया कि भारत के 1.2 अरब मोबाइल उपभोक्ता अब सिर्फ कंटेंट उपभोक्ता नहीं, बल्कि एक डिजिटल क्रांति के एक्टिव हिस्सेदार हैं. जियो द्वारा सस्ता और हाई-स्पीड इंटरनेट देने के बाद भारत की मनोरंजन क्षमता कई गुना बढ़ी है.

“हमने जो 5G इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया है, उसे अब 6G तक ले जाने की तैयारी है.” – अंबानी

जियोहॉट, डिज्नी साझेदारी और IP स्ट्रीमिंग में क्रांति

जियोहॉट: ग्लोबल टैलेंट के लिए लॉन्च किया गया नया प्लैटफॉर्म

डिज्नी के साथ साझेदारी: डिजिटल स्टोरीटेलिंग के नये युग की शुरुआत

IP स्ट्रीमिंग में क्रांति: इंटरैक्टिव, इमर्सिव और बहुभाषी अनुभव अब भारत में भी ग्लोबल स्तर पर.

अंबानी ने कहा, “हमने दर्शकों की संख्या, स्ट्रीमिंग क्वाॅलिटी और अनुभव के मामले में वैश्विक दिग्गजों की बराबरी ही नहीं, बल्कि कई मामलों में उन्हें पीछे छोड़ा है.”

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >