20 हजार रुपये से कम में घर लाएं फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन, स्मार्ट लॉन्ड्री के साथ होगी बिजली की भी बचत

Best Fully Automatic Washing Machine: दिनभर के काम की टेंशन के बाद हाथ से घंटों कपड़े धोना किसी झंझट से कम नहीं है. ऐसे में घर में वॉशिंग मशीन हो, तो घंटों का काम मिनटों में हो जाता है. ऑफलाइन से लेकर ऑनलाइन अलग-अलग प्राइस रेंज में कई तरह के वॉशिंग मशीन मिल रहे हैं. आज हम आपके लिए फुली ऑटोमैटिक टॉप-लोड वॉशिंग मशीन के तीन बेहतरीन ऑप्शन लेकर आए हैं, जो अमेजन पर 20 हजार रुपये से कम में लिस्टेड हैं.

Best Fully Automatic Washing Machine: अगर आप ऐसा वॉशिंग मशीन ढूंढ रहे हैं, जो बिजली की बचत, बेहतर परफॉर्मेंस और लंबे समय तक अच्छी परफॉर्मेंस दे, तो फिर 5-स्टार रेटेड ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन एक बेहतरीन ऑप्शन है. क्योंकि, 5 रेटिंग वाले मशीन बिजली का कम इस्तेमाल करते हैं, जिससे बिजली बिल भी कम आता है. वहीं फुली ऑटोमैटिक मशीनें एडवांस वॉश प्रोग्राम्स, दमदार मोटर टेक्नोलॉजी और खास फैब्रिक-केयर फीचर्स के साथ आती हैं, जो कपड़ों की क्वालिटी को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करती हैं. हम आपके लिए ऐसे ही तीन बढ़िया बजट वाले ऑप्शंस लेकर आए हैं, जो ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon पर 20 हजार से कम में मिल रहे हैं.

Godrej Fully Automatic Top Load Washing Machine

Godrej की यह 8Kg टॉप-लोड वॉशिंग मशीन डेली यूज के लिए अच्छा ऑप्शन है. इसमें Zero Pressure टेक्नोलॉजी मिलेगी, जिससे मशीन लो वॉटर प्रेशर में भी आसानी से काम कर सकती है. मशीन में AI-पावर्ड वॉश प्रोग्राम्स दिए गए हैं, जिससे यह कपड़ों के लोड के हिसाब से अपने-आप पानी के लेवल और वॉश साइकिल के समय को एडजस्ट कर लेते हैं. साथ ही इसमें Acu Wash Drum और इन-बिल्ट हीटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Godrej की ये वॉशिंग मशीन भी 5 स्टार रेटिंग के साथ आती है, जो बिजली की कम खपत करती है. कीमत कि बात करें, तो अमेजन पर इस मशीन की कीमत 17,990 रुपये है.

Godrej फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन प्राइस

Samsung Fully-Automatic Top Load Washing Machine

Samsung का 8KG फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है, जिसे बेहतर एफिशिएंसी और लंबे समय तक के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें दी गई Eco Bubble टेक्नोलॉजी और Digital Inverter Motor दिया गया है, जो बिजली की खपत को कम करने के साथ-साथ बेहतरीन वॉश क्वालिटी ऑफर करते हैं. इसमें 6 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं. खास बात तो इस प्रोडक्ट पर आपको 20 साल की वारंटी मिलेगी. कीमत कि बात करें, तो ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon पर इस प्रोडक्ट की कीमत 19,490 रुपये है.

सैमसंग फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग कीमत

LG Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

LG की 9Kg फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन स्मार्ट टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन ऑफर करती है. इसमें दी गई स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी लोड के अनुसार बिजली की खपत को कंट्रोल करती है, जिससे एनर्जी सेविंग के साथ बेहतर एफिशिएंसी मिलती है. इस मशीन में TurboDrum टेक्नोलॉजी, Jetspray+ और TurboWash फीचर्स मिलते हैं, जो कम वॉश टाइम में अच्छी क्लीनिंग क्वालिटी ऑफर करते हैं. इसमें यूजर-फ्रेंडली डिजिटल डिस्प्ले वॉश सेटिंग्स और साइकिल प्रोग्रेस को आसानी से कंट्रोल करने का ऑप्शन मिलता है. इस मशीन पर आपको 2 साल की ओवरऑल वारंटी और मोटर पर 10 साल की वारंटी मिलेगी. अमेजन पर इसकी कीमत 19,990 रुपये है.

Lg फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन प्राइस

यह भी पढ़ें: Room Heater Buying Guide: सस्ते के चक्कर में न करें गलती, रूम हीटर खरीदते समय ध्यान में रखें ये जरूरी बातें

यह भी पढ़ें: आपकी रोज की ये 5 आदतें वॉशिंग मशीन को अंदर से कर रही हैं तबाह, समय रहते नहीं संभले तो पड़ेगा भारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >