कंपकंपाती सर्दी में मिल रही राहत वाली डील, 15 हजार से कम में ले आएं 5 स्टार Washing Machine

5 Star Washing Machines Under Rs 15000: जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, हाथों से कपड़ों को धोना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. ऐसे में अगर आप भी अपने घर के लिए एक अच्छा वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए हम कुछ बढ़िया ऑप्शन लेकर आए हैं, जो बजट में एकदम फिट बैठते हैं.

5 Star Washing Machine Under Rs 15000: सर्दी के मौसम में पानी वाला काम करना किसी चुनौती से कम नहीं है. फिर चाहे ठंडे पानी में बर्तन धोना हो या फिर कपड़े, ठंडे पानी से हाथों की हालत खराब हो जाती है. इससे न सिर्फ हाथ ठंडे हो जाते हैं, बल्कि हाथों की स्किन भी रफ और ड्राई हो जाती है. ऐसे में अगर घर में बढ़िया वॉशिंग मशीन हो, तो फिर इस समस्या से छुटकारा मिल जाता है. ऑफलाइन मार्केट से लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर कई तरह के वॉशिंग मशीन मौजूद हैं, जो 15 हजार रुपये तक के रेंज में आ जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस सर्दी अपने हाथों को ठंडे पानी से राहत देना चाहते हैं, तो ये बजट-फ्रेंडली वॉशिंग मशीन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं.

Realme Semi Automatic Washing Machine

Realme का 7Kg कैपिसिटी वाला Semi Automatic Washing Machine में 2 मोड्स मिलेंगे, जिसमें स्ट्रॉन्ग और जेंटल शामिल है. यह 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है. यानी कि यह बिजली की कम खपत करेगा, जिससे बिजली बिल कम आएगा. फ्लिपकार्ट से आप इस मॉडल को सिर्फ 7,890 रुपये में खरीद सकेंगे. इस प्रोडक्ट पर 2 साल और मशीन के मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी.

LG Semi Automatic Washing Machine

LG का 7kg कैपिसिटी वाला Semi Automatic Washing Machine मैनुअल कंट्रोल के साथ आता है. साथ ही यह भी 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है. यानी कि यह बिजली की खपत कम करेगा. इसमें आपको नॉर्मल, स्ट्रॉन्ग और जेंटल वॉश मोड्स मिलेंगे. इसके अलावा इसमें Wind Jet Dry का ऑप्शन भी मिलेगा. कीमत की बात करें, तो फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 11,490 रुपये है.

Godrej Fully Automatic Washing Machine

अगर आपकी फैमिली में 3 से 4 लोग ही हैं, तो फिर Godrej का 7kg कैपिसिटी वाला जीरो प्रेशर टेक्नोलॉजी वाला Fully Automatic Washing Machine आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. यह वॉशिंग मशीन 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है. यानी कि यह बिजली की खपत कम करेगा. इस मशीन में आपको स्ट्रॉन्ग, ऑटो, रिंस, स्पिन, रेगुलर, क्विक वॉश जैसे 6 वॉश मोड्स मिलेंगे. कीमत कि बात करें, तो ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 13,990 रुपये है. साथ ही आपको HDFC और SBI बैंक कार्ड पर 1000 रुपये तक का बैंक ऑफर भी मिल जाएगा.

Haier Fully Automatic Washing Machine

Haier का 7kg कैपिसिटी वाला Fully Automatic Washing Machine भी बजट में एक अच्छा ऑप्शन है. Haier का यह वॉशिंग मशीन 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है. इसमें आपको रिंस, स्पिन, वॉश, टब ड्राई, एरियल साइकल, सोक, डेलीकेट और क्विक जैसे 8 वॉश मोड्स मिलेंगे. इसे आप फ्लिपकार्ट से 13,690 रुपये में खरीद सकते हैं. इस पर आपको प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी और मोटर पर 10 साल की वारंटी भी मिलेगी.

WhirlPool Fully Automatic Washing Machine

WhirlPool का 7kg कैपिसिटी वाला Fully Automatic Washing Machine में 12 वॉश मोड्स मिलेंगे. यह 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है, जिससे बिजली की कम खपत होगी. इस प्रोडक्ट पर आपको 2 साल की वारंटी और मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी. कीमत कि बात करें, तो फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 14,490 रुपये है.

यह भी पढ़ें: गलत हीटर चुन लिया, तो ठंड नहीं छोड़ेगी पीछा, जानिए आपके कमरे के लिए कौन सा है बेस्ट

यह भी पढ़ें: ठंड में गर्म पानी की टेंशन खत्म, Flipkart पर 10 हजार से कम में मिल रहे हैं धांसू Storage Geyser

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >