Babydoll Archi की Kendra Lust संग फोटोज AI ने बनायी; X की सनक ने अर्चिता को बनाया एडल्ट स्टार

Babydoll Archi Viral Story: जानिए कैसे बाबीडॉल आर्ची उर्फ अर्चिता फुकन एक वायरल रील से चर्चा में आईं और कैसे उनके पूर्व प्रेमी ने बदले की भावना से उन्हें साइबर अपराध का शिकार बनाया.

Babydoll Archi Viral Story | Who Is Real Archita Phukan: ये तस्वीरें AI से बनी हैं, फेक हैं – सबसे पहले तो ये बता दें कि ऊपर जो तस्वीरें आप देख रहे हैं, वो फेक हैं. अब आते हैं मुद्दे पर. असम की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अर्चिता फुकन (Archita Phukan), जिन्हें लोग बेबीडॉल आर्ची (Babydoll Archi) के नाम से जानते हैं, इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं. उनकी वायरल रीलDame Un Grrr’ ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. लेकिन इस चमक के पीछे एक दर्दनाक सच्चाई छिपी है.

फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

अर्चिता की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिनमें उन्हें अमेरिकी एडल्ट स्टार के साथ देखा गया. इससे उनके करियर को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गईं. लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि ये सब एक गहरी साजिश का हिस्सा था.

एआई टूल्स से मॉर्फ कर दी तस्वीरें

दरअसल, अर्चिता के पूर्व प्रेमी प्रतीम बोरा ने उनके साथ बदला लेने के लिए उनकी तस्वीरों को एआई टूल्स की मदद से मॉर्फ कर दिया और उन्हें अश्लील सामग्री में बदलकर इंटरनेट पर फैला दिया. इस साइबर अपराध से अर्चिता की छवि को गहरा नुकसान पहुंचा.

डिजिटल प्राइवेसी को लेकर गंभीर सवाल

डिब्रूगढ़ पुलिस ने प्रतीम को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. इस घटना ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल निजता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

तकनीक का गलत इस्तेमाल

अर्चिता ने साहस दिखाते हुए इस मामले में आवाज उठाई और अन्य महिलाओं को भी जागरूक किया. उनकी कहानी आज के डिजिटल युग में एक चेतावनी है कि कैसे तकनीक का गलत इस्तेमाल किसी की जिंदगी बदल सकता है.

कौन हैं Archita Phukan? असमिया इन्फ्लुएंसर की वायरल Reel और Kendra Lust के साथ तस्वीर ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

अब रील बनाने पर सरकार देगी पैसा, कॉन्टेस्ट में भाग लीजिए और पाइए 15,000 जीतने का मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >