Apple TV ऐप अब एंड्राॅयड डिवाइसेस पर भी चलेगा, मिलेगा एक्सक्लूसिव मूवीज का मजा

Apple TV On Android: एप्पल ने घोषणा की है कि उसने एंड्रॉइड मोबाइल डिवाइसेस के लिए अपना Apple TV ऐप लॉन्च कर दिया है. अब यह ऐप Google Play Store के जरिए स्मार्टफोन और टैबलेट पर डाउनलोड किया जा सकता है. एप्पल ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ऐप के साथ एप्पल टीवी+ सब्सक्रिप्शन और मेजर […]

Apple TV On Android: एप्पल ने घोषणा की है कि उसने एंड्रॉइड मोबाइल डिवाइसेस के लिए अपना Apple TV ऐप लॉन्च कर दिया है. अब यह ऐप Google Play Store के जरिए स्मार्टफोन और टैबलेट पर डाउनलोड किया जा सकता है. एप्पल ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ऐप के साथ एप्पल टीवी+ सब्सक्रिप्शन और मेजर लीग सॉकर (MLS) सीजन पास भी रोल आउट कर रही है. यह स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, जिसे नवम्बर 2019 में लॉन्च किया गया था, 2021 में गूगल टीवी पर आया था, और लगभग छह साल बाद अब यह एंड्रॉइड पर भी उपलब्ध हो गया है. यह ऐप एप्पल के ओरिजिनल शो और फिल्में जैसे “सेवरेंस”, “स्लो हॉर्सेस”, “CODA” और अन्य का एक्सेस प्रदान करेगा.

Apple TV पर मिलते हैं ढेरों फीचर्स 

Apple TV  में कई शानदार फीचर्स शामिल किये गए हैं. इसमें Continue Watching फीचर मिलेगा, जिससे यूजर्स किसी भी शो या मूवी को वहीं से देख सकते हैं, जहां उन्होंने छोड़ा था. यह फीचर सभी डिवाइसेस पर काम करेगा. इसके अलावा, ऐप में Saved Watchlist का विकल्प भी होगा, जिससे यूजर्स अपनी पसंदीदा कंटेंट को लिस्ट में सेव कर सकेंगे और बाद में देख पाएंगे. खास बात यह है कि ऐप में ऑफलाइन डाउनलोड का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे यूजर्स बिना इंटरनेट के भी अपनी पसंदीदा मूवीज और शोज का आनंद ले सकेंगे.

कितनी है सब्सक्रिप्शन की कीमत 

एंड्रॉइड यूजर्स अब सीधे ऐप से Apple TV+ का सब्सक्रिप्शन ले सकेंगे. इसकी कीमत ₹99 प्रति माह रखी गई है, जिसमें सात दिनों का फ्री ट्रायल भी मिलेगा. इसके अलावा, इस ऐप के जरिए यूजर्स MLS लीग के मैच भी देख सकेंगे, जिसमें लियोनेल मेसी, मिगेल अल्मिरोन, हिरविंग लोज़ानो और रिकी पुइग जैसे स्टार खिलाड़ी खेलते हैं. हालांकि, MLS मैच और एक्सक्लूसिव कंटेंट देखने के लिए MLS सीजन पास खरीदना होगा, जिसकी कीमत ₹1,299 प्रति माह या फिर पूरे सीजन के लिए ₹7,000 होगी.

मिलती है एक्सक्लूसिव मूवीज और शोज 

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर सेवरेंस, स्लो हॉर्सेज, द मॉर्निंग शो, प्रिज्यूम्ड इनोसेंट, श्रिंकिंग, हाइजैक, लूट, पाम रोयाल, मास्टर्स ऑफ द एयर और टेड लासो जैसी लोकप्रिय सीरीज उपलब्ध हैं. इसके अलावा, सब्सक्राइबर्स वॉल्व्स, द इंस्टिगेटर्स, द फैमिली प्लान, किलर्स ऑफ द फ्लावर मून, CODA सहित कई एप्पल ओरिजिनल फिल्मों का भी आनंद ले सकेंगे.

यह भी पढ़े: iPhone SE 4 अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च, कीमत और फीचर्स की डीटेल यहां जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >