WWDC 2024 में ऐपल ने पेश किया Apple Intelligence, इसके फीचर्स उड़ा देंगे होश

Apple Intelligence: ऐपल ने अपने वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (Apple WWDC 2024) में iOS 18, WatchOS 11 के साथ Apple Intelligence को भी पेश किया है. Apple Intelligence के माध्यम से कंपनी ने AI की दुनिया में एंट्री कर ली है. आइए जानते हैं क्या है इसमें खास-

Apple WWDC 2024 में ऐपल ने अपना नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लैटफॉर्म पेश किया है. नाम है- Apple Intelligence. कंपनी ने इसके लिए OpenAI के ChatGPT का इस्तेमाल किया है. इसके साथ ही कंपनी एआई की रेस में शामिल हो गई है. बता दें कि Google ने हाल ही में Gemini AI का नया वर्जन पेश किया है, वहीं एलन मस्क की कंपनी एक्स ने भी xAI पेश कर दिया है.

यूजर्स की प्राइवेसी का ध्यान

ऐपल ने अपने वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस के पहले दिन iOS 18, WatchOS 11 के साथ Apple Intelligence को भी पेश किया है. ऐपल इंटेलिजेंस की मदद से कंपनी ने एआई की दुनिया में कदम रख दिया है और कंपनी का इसके बारे में दावा है कि इसकी मदद से यूजर्स को कई सारे नये फीचर्स देखने को मिलेंगे. खास बात यह है कि इसमें यूजर्स की प्राइवेसी का भी ध्यान रखा गया है और कंपनी के दावे के अनुसार, ऐपल का एआई यूजर्स का डेटा स्टोर नहीं करेगा.

WWDC 2024 को लेकर Apple से क्या उम्मीदें हैं?

OpenAI के साथ पार्टनरशिप

Apple WWDC 2024 इवेंट में कंपनी ने Apple Intelligence को लॉन्च किया है, जो एक नया पर्सनल इंटेलीजेंस सिस्टम है. कंपनी ने इसके लिए ChatGPT मेकर OpenAI के साथ पार्टनरशिप की है. ऐसे में Apple का वॉयस असिस्टेंट Siri अब बिना क्लाउड की मदद के खुद भी सिंपल टास्क परफॉर्म कर सकेगा. टिम कुक की लीडरशिप वाली ऐपल कंपनी ने बताया है कि उसके कई सॉफ्टवेयर को ChatGPT से जोड़ा गया है.

लैंग्वेज और इमेज क्रिएट करने में सक्षम

Apple Intelligence को लेकर कंपनी ने कहा है कि यह पावर ऑफ जेनरेटिव मॉडल्स है, जो पर्सनल कॉन्टैक्ट के साथ आता है. ऐसे में ओरवरऑल यूजर एक्सपीरिएंस को बेहतर करेगा. यह iPhone, iPad और Mac के लिए भी काम करेगा. ऐपल की ओर से बताया गया है कि सभी डेटा को लोकली यानी डिवाइस के अंदर ही प्रॉसेस किया जाएगा. यह सिस्टम इतना पावरफुल है कि लोकली काम करके लैंग्वेज और इमेज क्रिएट कर सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >