149 रुपये में Apple आपको घर बैठे बना देगा फिट! आ गया डिजिटल फिटनेस गुरु Fitness+

Apple Fitness+ भारत में 149 रुपये में रोलआउट हुआ. जानें कीमत, फीचर्स, फ्री ट्रायल, फैमिली शेयरिंग और वर्कआउट कैटेगरी की पूरी जानकारी

Apple ने आखिरकार भारतीय यूजर्स के लिए अपनी बहुप्रतीक्षित फिटनेस और वेलनेस सर्विस Apple Fitness+ शुरू कर दी है. कंपनी का दावा है कि यह प्लैटफॉर्म लोगों को स्मार्ट, आसान और गाइडेड तरीके से फिट रहने में मदद करेगा. वर्कआउट ट्रैकिंग से लेकर मोटिवेशनल म्यूजिक और रिवॉर्ड सिस्टम तक यह सर्विस घर को ही आपका पर्सनल जिम बना देती है.

भारत में Apple Fitness+ की कीमत: जेब पर कितना पड़ेगा?

Apple Fitness+ पूरी तरह सब्सक्रिप्शन मॉडल पर आधारित है. भारतीय यूजर्स इसे 149 रुपये प्रति माह में ले सकते हैं. सालाना प्लान की कीमत 999 रुपये रखी गई है, जो मंथली पेमेंट की तुलना में काफी सस्ता पड़ताहै. अगर कोई यूजर महीने-दर-महीने भुगतान करता है, तो साल भर में कुल 1788 रुपये खर्च होंगे.

फैमिली शेयरिंग: एक प्लान से पूरी फैमिली फिट

Apple ने इस सर्विस को फैमिली-फ्रेंडली बनाया है. एक सब्सक्रिप्शन को Family Sharing के जरिये 5 अन्य सदस्यों के साथ शेयर किया जा सकता है. यानी एक ही प्लान में पूरा परिवार अपने-अपने डिवाइस पर वर्कआउट कर सकता है.

नये यूजर्स के लिए फ्री ट्रायल

Apple Fitness+ को AppleOne में शामिल नहीं किया गया है, इसलिए इसे अलग से खरीदना होगा. हालांकि नये Apple यूजर्स को कंपनी 1 महीने का फ्री ट्रायल दे रही है. अगर कोई ग्राहक नया Apple Watch, iPhone, iPad, Air Pods Pro 2, Powerbeats Pro 3 या AppleTV खरीदता है, तो उसे 3 महीने का फ्री ऐक्सेस मिलेगा, बस डिवाइस का OS लेटेस्ट होना चाहिए.

पर्सनल वर्कआउट प्लान और म्यूजिक इंटीग्रेशन

यूजर्स अपनी फिटनेस जरूरतों के हिसाब से पर्सनल एक्सरसाइज प्लान बना सकते हैं. चाहें तो रेडीमेड वर्कआउट रूटीन भी चुन सकते हैं. Apple Music इंटीग्रेशन की वजह से वर्कआउट के दौरान Hip Hop, R&B और अन्य एनर्जेटिक ट्रैक्स का मजा भी मिलेगा, जिससे एक्सरसाइज और भी मजेदार हो जाती है.

12 कैटेगरी के वर्कआउट और 12 थीम्स

Apple Fitness+ में कुल 12 तरह की फिटनेस एक्टिविटीज शामिल हैं- जैसे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योगा, मेडिटेशन, किकबॉक्सिंग, साइकलिंग आदि. वर्कआउट सेशन 5 मिनट से 45 मिनट तक के होते हैं. साथ ही Calm, Sleep और Sound जैसी 12 थीम्स भी दी गई हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य पर भी फोकस करती हैं.

Apple Fitness+ : FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. Apple Fitness+ की भारत में कीमत क्या है?

मंथली प्लान 149 रुपये और सालाना प्लान 999 रुपये का है.

Q2. क्या Apple Fitness+ को फैमिली के साथ शेयर किया जा सकता है?

हां, एक सब्सक्रिप्शन को 5 फैमिली मेंबर्स के साथ शेयर किया जा सकता है.

Q3. क्या Apple Fitness+ का फ्री ट्रायल मिलता है?

हां, नये यूजर्स को 1 महीने का फ्री ट्रायल मिलता है. नये Apple डिवाइस खरीदने पर 3 महीने का ट्रायल मिलता है.

Q4. क्या Apple Fitness+ AppleOne का हिस्सा है?

नहीं, इसे अलग से सब्सक्राइब करना होगा.

Q5. Apple Fitness+ में कौन-कौन से वर्कआउट मिलते हैं?

योगा, स्ट्रेंथ, मेडिटेशन, किकबॉक्सिंग, साइकलिंग सहित कुल 12 कैटेगरी उपलब्ध हैं.

Apple का MacBook Air 2025 हुआ 12 हजार रुपये सस्ता, देखें कहां और कैसे मिलेगी ये डील

Apple Product Verification: आपका नया iPhone, iPad, AirPods और Watch कहीं नकली तो नहीं? ऐसे लगाएं पता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >