एक और डिजिटल अरेस्ट: डॉक्टर से ठग लिये 19 करोड़, जाल में ऐसे फंस जाते हैं शिकार

Digital Arrest: गुजरात की डॉक्टर डिजिटल अरेस्ट स्कैम का शिकार बनीं. 19 करोड़ की ठगी. साइबर CID जांच में बड़ा खुलासा, जानें कैसे बचें ऐसे फ्रॉड से

Digital Arrest News Highlights

  • गुजरात की डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठगों ने 19 करोड़ रुपये की चपत लगायी
  • तीन महीनों तक वीडियो कॉल पर निगरानी, गहनों पर लोन, 35 खातों में ट्रांसफर
  • साइबर CID की जांच में यह भारत का सबसे बड़ा डिजिटल अरेस्ट घोटाला माना जा सकता है.

स्कैम की शुरुआत कैसे हुई?

15 मार्च को डॉक्टर को एक व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि उनके मोबाइल में आपत्तिजनक सामग्री पाई गई है. कॉल करने वाला खुद को सरकारी अधिकारी बताकर धमकी देने लगा कि सहयोग नहीं करने पर उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके बाद एक सब-इंस्पेक्टर, सरकारी वकील और अन्य फर्जी अधिकारियों ने उन्हें लगातार कॉल करना शुरू किया. डर और मानसिक दबाव में आकर डॉक्टर ने तीन महीने तक उनकी हर बात मानी.

कैसे हुआ 19 करोड़ रुपये का नुकसान?

  • डॉक्टर की जीवनभर की जमा पूंजी 35 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई गई
  • उनके गहनों पर लोन लेकर उसकी रकम भी हड़प ली गई
  • उनसे वीडियो कॉल पर गतिविधियां साझा करने और लोकेशन बताने को मजबूर किया गया
  • कॉल्स अचानक बंद होने के बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

टेक्नोलॉजी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जांच और गिरफ्तारी

16 जुलाई को शिकायत मिलने के बाद गुजरात CID साइबर क्राइम यूनिट ने जांच शुरू की. सूरत से एक आरोपी पकड़ा गया, जिसके खाते में ₹1करोड़ की रकम मिली. पूछताछ के जरिये पूरे नेटवर्क की पहचान की जा रही है.

क्या होता है Digital Arrest Scam?

यह खतरनाक ऑनलाइन ठगी होती है, जिसमें ठग खुद को CBI, पुलिस या ED का अधिकारी बताकर डिजिटल गिरफ्तारी का झांसा देते हैं. वे कानूनी कार्रवाई, गिरफ्तारी और मोबाइल बंद करने की धमकी देते हैं ताकि डर के चलते पीड़ित अपना पैसा ट्रांसफर कर दें.

कैसे बचें डिजिटल ठगी से?

  • किसी अनजान कॉल पर व्यक्तिगत जानकारी या बैंक डिटेल्स न दें
  • खुद को अधिकारी बताने वाले से ऑफिशियल आईडी मांगें
  • ऐसे किसी कॉल से डरें नहीं, तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर सेल से संपर्क करें
  • बैंक ट्रांजैक्शन से पहले दोबारा सोचें, और परिवार को सूचित रखें.

‘आपके खिलाफ 17 FIR हैं’ कहकर लाखों की हो रही ठगी, बचिए साइबर ठगी के नये तरीके से

Phone Farms: फेक कमेंट्स, लाइक्स और डिसलाइक से कैसे प्रभावित हो रहा है सोशल मीडिया का सच?

स्मार्टफोन बेचने से पहले जरूर करें ये काम, वरना सौदा पड़ेगा महंगा

स्मार्टफोन में बार-बार दिखनेवाले ऐड्स करते हैं मजा किरकिरा? यह सेटिंग बदल कर दें छुट्टी

TEA App क्या है, जिसकी गलती से लीक हो गईं महिलाओं की 72 हजार तस्वीरें?

हैकर्स ने अपनाया नया हथकंडा! इन नंबर से आए कॉल्स तो भूल कर भी न उठाएं फोन, तुरंत करें यह काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >