Viral : 25 साल से चला रहे ट्रक पर YouTube पर हैं इस रूप में पॉपुलर, जान कर हो जाएंगे हैरान

Anand Mahindra Motivation Story: आनंद महिंद्रा ने अपने नये पोस्ट में ट्रक ड्राइवर से यूट्यूब स्टार बने राजेश रवानी का वीडियो शेयर किया है. आप भी देखें और सीखें-

Anand Mahindra Share Video of Truck Driver Rajesh Ravani : उद्योगपति आनंद महिंद्रा एक्स प्लैटफॉर्म पर अपने एक से बढ़कर एक पोस्ट्स के लिए जाने जाते हैं. अपने पोस्ट्स के जरिये कभी वह अपने फॉलोअर्स को गुदगुदाते हैं, तो कभी वह बातों ही बातों में ऐसी प्रेरणा से भरी सीख दे जाते हैं जो किसी का जीवन बदल दे.

आनंद महिंद्रा ने अपने ताजा पोस्ट में ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी का एक वीडियो शेयर किया है. राजेश ट्रक ड्राइवर हैं और वह यूट्यूब स्टार बन चुके हैं. आनंद महिंद्रा ने राजेश के जुनून से एक्स यूजर्स को प्रेरित करने का प्रयास किया है.

अलेक्सा की मदद से बंदर भगाकर खबरों में आयी बच्ची को आनंद महिंद्रा ने दिया जॉब ऑफर

अपनी पोस्ट में आनंद महिंद्रा ने कहा है कि राजेश की सफलता यह प्रेरणा देती है कि आपकी उम्र या पेशा चाहे जो भी रहे, नयी तकनीक को सीखने और उससे खुद को नया रूप देने की की आप जब भी ठान लें, कभी देर नहीं होती. इस पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट कर अपने मन की बात कही.

आनंद महिंद्रा ने अपनी पोस्ट में बताया है कि राजेश रवानी, जो 25 वर्षों से अधिक समय से ट्रक ड्राइवर हैं, उन्होंने अपने पेशे में फूड और ट्रैवल व्लॉगिंग को जोड़कर एक नयी शुरुआत की और अब वह यूट्यूब पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स के साथ एक सेलिब्रिटी बन चुके हैं. यही नहीं, उन्होंने अपनी कमाई से एक घर भी खरीद लिया है.

Anand Mahindra से यूजर ने पूछा- क्या आप पंजाबी हैं? जवाब से आपका सीना चौड़ा हो जाएगा

आनंद महिंद्रा ने आगे लिखा है कि राजेश रवानी ने यह साबित किया है कि आपकी उम्र चाहे कितनी भी हो या आपका पेशा कितना भी मामूली हो, नयी तकनीक को अपनाने और अपने आप को नया रूप देने में कभी देर नहीं होती है. मालूम हो कि राजेश रवानी एक ट्रक ड्राइवर हैं और वह देशभर के कई रूट पर आते-जाते हैं. वे अपने ट्रक में लोगों को देसी तरीके से खाना बनाना सिखाते हैं और उनके इस काम में उनका बेटा भी सहयोग करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >