आनंद महिंद्रा ने भी Ghibli Art में दिखाई दिलचस्पी, खुद की बाइक सवार फोटो को X पर किया शेयर

Ghibli Art: आनंद महिंद्रा हाल ही में स्टूडियो घिबली-प्रेरित एआई इमेज ट्रेंड में शामिल हुए. उन्होंने एक अन्य यूजर द्वारा साझा की गई तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, "मुझे समझना होगा कि यह घिबली स्टाइल कैसे बनाया जाता है..."

Ghibli Art: पिछले कुछ दिनों से स्टूडियो घिबली से प्रेरित AI इमेज ट्रेंड ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जहां यूजर्स अपनी तस्वीरों को जादुई, हाथ से बनी एनीमेशन जैसी कलाकृतियों में बदल रहे हैं. यह वायरल ट्रेंड लोगों को एआई टूल्स की मदद से घिबली-शैली की कला में ढालने का मौका दे रहा है. प्रतिष्ठित जापानी एनीमेशन स्टूडियो, जिसने स्पिरिटेड अवे और माय नेबर टोटोरो जैसी क्लासिक्स दी हैं, उसकी सिग्नेचर स्टाइल—कोमल रंग, फैंटेसी किरदार और मनमोहक परिदृश्य—इन एआई-जनरेटेड इमेज में बखूबी झलकती है.

आनंद महिंद्रा भी ‘Ghibli Style’ ट्रेंड में हुए शामिल 

आनंद महिंद्रा ने भी इस नए ट्रेंड में अपनी दिलचस्पी दिखाई है. उन्होंने एक यूजर की बनाई गई तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “मुझे समझना होगा कि यह ‘घिबली स्टाइल’ कैसे किया जाता है…”

इस पोस्ट पर कई लोगों से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. एक यूजर ने इसे “मजबूत स्टाइल” बताते हुए इसे दक्षिण भारतीय सुपरस्टार्स की शैली से तुलना की. वहीं, दूसरे ने “सर चालान कट जाएगा, 1 इंडिकेटर नहीं है” कहकर अपनी प्रशंसा जाहिर की. तीसरे ने मशहूर निर्देशक एस.एस. राजामौली से तुलना करते हुए इस स्टाइल के प्रभाव को रेखांकित किया. फैंस इस पोस्ट से बेहद प्रभावित नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़े: न सब्सक्रिप्शन की चर्चा, न पैसे का खर्चा, फ्री में बनाएं Ghibli Style शानदार एनीमे, सोशल मीडिया पर मचाएं धूम

क्या है Studio Ghibli 

स्टूडियो घिबली एक प्रसिद्ध जापानी एनीमेशन स्टूडियो है, जो अपनी बेहतरीन एनीमेटेड फिल्मों और भावनात्मक रूप से समृद्ध कहानियों के लिए पहचाना जाता है. इसकी कुछ लोकप्रिय फिल्में “स्पिरिटेड अवे,” “माई नेबर टोटोरो” और “प्रिंसेस मोनोनोके” हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया है.

ट्रेंडिंग में है Ghibli 

पिछले हफ्ते OpenAI द्वारा GPT-4o में इमेज जेनरेटर जोड़ने के बाद इंटरनेट पर Ghibli-प्रेरित AI-निर्मित तस्वीरों और मीम्स की बाढ़ आ गई है. कुछ यूजर्स ने बॉलीवुड-प्रेरित Ghibli इमेज तैयार कीं, तो कुछ ने लोकप्रिय मीम्स को इस एनीमेशन स्टाइल में फिर से कल्पना की. वहीं, कई लोगों ने अपने पारिवारिक फोटो को Ghibli-शैली की कलाकृतियों में बदल दिया. इस ट्रेंड में आम लोगों के साथ-साथ कई सेलिब्रिटी भी शामिल हो रहे हैं.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >