अब 60 मिनट में ड्रोन लाएगा आपका iPhone, Amazon ने शुरू की नई सर्विस

अब Amazon से स्मार्टफोन ऑनलाइन ऑर्डर करने पर आपको 4 दिन या 1 हफ्ते का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अब आपका स्मार्टफोन ऑर्डर करने के 60 मिनट यानी 1 घंटे के अंदर ही आप तक पहुंच जाएगा. जी हां, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट अमेजन जल्द ही अपनी नई एयर सर्विस की शुरुआत करने वाली है. जिसमें स्मार्टफोन ऑर्डर करने पर ड्रोन के जरिए 60 मिनट के अंदर ग्राहक तक पहुंचाए जाएंगे.

ई-कॉमर्स कंपनियों के बीच फास्ट डिलीवरी करने को लेकर होड़ मची हुई है. सभी कंपनियां इसे लेकर काम कर रही हैं. वहीं, सबसे बड़ी ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट अमेजन (Amazon) ने भी फास्ट डिलीवरी को लेकर एक अनोखा रास्ता ढूंढ लिया है. अब कंपनी स्‍मार्टफोन्‍स की डिलिवरी ड्रोन कर जरिए करने वाली है. जिसमें 60 मिनट के अंदर ग्राहक तक उनका स्मार्टफोन पहुंच जाएगा. इस एयर सर्विस में कंपनी फिलहाल iPhone, Samsung Galaxy, Apple Airtag, Airpod और Ring Doorbell जैसे गैजेट्स की डिलीवरी ड्रोन के जरिए करने वाली है. इसके लिए अमेजन को U.S.FAA की भी मंजूरी मिल गई है. हालांकि, ये सर्विस फिलहाल अमेरिका में ही उपलब्ध है. भारत में अभी इस सर्विस को नहीं लाया गया है.

यह भी पढ़ें: भरभरा कर गिरी Samsung Galaxy S24 FE की कीमत, जानिए कहां मिल रहा इसे आधे दाम में खरीदने का मौका

यह भी पढ़ें: Instagram दे रहा 16 लाख रुपये कमाने का मौका, बस करना होगा इतना सा काम

यहां दी जाएगी एयर सर्विस

बता दें कि, साल 2022 में ही अमेजन ने अपनी ड्रोन सर्विस Prime Air की शुरुआत की थी. लेकिन इस सर्विस को सिर्फ अभी अमेरिका में ही शुरू किया गया है. खास तौर पर अमेजन की ये सर्विस Phoenix, Arizona, College Station और Texas में ही उपलब्ध है. इस सर्विस के तहत आईफोन या सैमसंग के स्मार्टफोन ऑर्डर करने पर ड्रोन सीधे दिए गए लोकेशन पर डिलीवर करेगा या फिर ग्राहक के आंगन में.

केवल दिन में होगी ड्रोन डिलीवरी

हालांकि, अमेजन की ये ड्रोन सर्विस को लेकर भी कुछ शर्ते हैं. अमजेन ड्रोन डिलीवरी सिर्फ दिन के उजाले में ही करेगा. साथ ही मौसम अच्छा होने पर ही ड्रोन से डिलीवरी की जाएगी. अमेजन का ये ड्रोन सर्विस रात के अंधेरे में या फिर खराब मौसम में काम नहीं करेगा. इसके अलावा लोकेशन भी अच्छी होनी चाहिए. जिससे ड्रोन आसानी से लोकेशन पर पहुंच सकें और सफ लैंडिंग कर पैकेज उतार सके.

यह भी पढ़ें: अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले हैं तीन-तीन गेमिंग फोन, मिलेगी 7000mAh की तगड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >