Amazon Prime Day Sale: शुरू हुई अमेजन की सेल, सस्ते में घर मंगाएं स्मार्ट टीवी

Amazon Prime Day Sale: अमेजन की इस प्राइम डे सेल में ब्रांडेड प्रॉडक्ट्स पर बेहतरीन ऑफर्स हैं. इस सेल में स्मार्ट टीवी पर जबरदस्त ऑफर्स हैं. आइए देखें टॉप डील्स-

Amazon Prime Day Sale: ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर प्राइम डे सेल की शुरुआत हो चुकी है. दो दिनों की यह सेल 21 जुलाई तक चलने वाली है. अमेजन की इस सेल में ब्रांडेड प्रॉडक्ट्स पर बेहतरीन ऑफर्स हैं. इस सेल में स्मार्ट टीवी पर शानदार डिस्काउंट्स दिये जा रहे हैं. आइए देखें टॉप ऑप्शंस-

Sony Bravia 108 cm (43 inches) 4K Ultra HD Smart LED Google TV – अमेजन प्राइम डे सेल में इस टीवी पर 33% डिस्काउंट मिल रहा है. आप इसे 39,990 रुपये में घर मंगा सकते हैं. सोनी का यह स्मार्ट टीवी गूगल टीवी, वॉइस सर्च, वॉचलिस्ट, क्रोमकास्ट, गूगल प्ले जैसे कई बेहतरीन फीचर्स से लैस है. इसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो का भी सपोर्ट दिया जाता है. यह 4K रेजॉल्यूशन और 60 Hz रिफ्रेश रेट सहित कई खूबियों से लैस है.

Samsung 108 cm (43 Inches) Crystal Vision 4K Ultra HD Smart LED TV – अमेजन प्राइम डे सेल में इस पर 47% का डिस्काउंट चल रहा है. इस टीवी को 28,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. सैमसंग का 43 इंच का यह स्मार्ट एलईडी टीवी 4K रेजॉल्यूशन और 50 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है. इस टेलीविजन में मल्टी वॉइस असिस्टेंट, वेब ब्राउजर, मोबाइल कैमरा सपोर्ट, स्मार्टथिंग्स हब, ऐप कास्टिंग समेत कई फीचर्स मिलते हैं. कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, यूएसबी, वाई-फाई, एचडीएमआई का भी सपोर्ट मिलता है.

LG 108 cm (43 inches) 4K Ultra HD Smart LED TV – अमेजन प्राइम डे सेल में इस स्मार्ट एलईडी टीवी पर 40% का बंपर डिस्काउंट है. डिस्काउंट के बाद आप इसे 29,990 रुपये में खरीद सकते हैं. यह टीवी 1.5 GB रैम और 8 GB स्टोरेज से लैस होकर आता है. इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+ हॉटस्टार समेत ऐप्स का सपोर्ट भी मिलता है.

Redmi 108 cm (43 inches) 4K Ultra HD Smart LED Fire TV – अमेजन प्राइम डे सेल में इस टीवी पर 44% की शानदार छूट मिल रही है. इसे 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. रेडमी का यह स्मार्ट टीवी, बिल्ट-इन फायर टीवी, रेडमी वॉइस रिमोट विद अलेक्सा जैसे फीचर्स से लैस होकर आता है. इस टेलीविजन में 2GB रैम और 8GB की स्टोरेज मिलती है. इसके साथ ही, इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+ डॉटस्टार समेत कई ऐप्स का सपोर्ट भी मिलता है.

Amazon पर 20150 रुपये में मिल रहा iPhone 15, चेक करें बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील

Prime Day Sale 2024: अमेजन सेल के लिए हो जाएं तैयार, मिलेंगी टकाटक डील्स

Amazon Prime Day Sale: तैयार कर लें विशलिस्ट, नये प्रॉडक्ट्स और डील्स का हो गया ऐलान

Amazon के इस सेल में 20 हजार से कम में ऐसे खरीद सकते हैं OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >