Amazon India Post Deal: डाक विभाग ने अमेजन से मिलाया हाथ, नजर आयेगा यह बदलाव

Amazon, Postal Department sign agreement: भारतीय डाक विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि यह गठजोड़ अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और प्रक्रियाओं का उपयोग करके भारतीय डाक की सेवाओं और पहुंच को आधुनिक बनाने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है.

Amazon India Post Deal: अमेजन ने भारतीय डाक के साथ एक बड़ी डील साइन की है. अमेजन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज और डाक विभाग ने देशभर में आपूर्ति क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की. दोनों इकाइयों ने इसको लेकर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं.

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने बयान में कहा कि यह सहयोग दक्षता को अधिकतम करने, संसाधन उपयोग को अनुकूलतम बनाने और अपने-अपने लॉजिस्टिक नेटवर्क में क्षमता साझा करने की संभावनाएं तलाशने की दिशा में काम करेगा.

डाक विभाग की सचिव वंदिता कौल ने कहा, भारतीय डाक विभाग अपने लगभग 1,65,000 डाकघरों के व्यापक नेटवर्क के साथ, पूरे देश में ई-कॉमर्स को लोकतांत्रिक बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. अमेजन के साथ हमारी साझेदारी डिजिटल खाई को पाटने और सभी नागरिकों के लिए ई-कॉमर्स को बढ़ाने के हमारे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण छलांग है.

भारतीय डाक विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि यह गठजोड़ अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और प्रक्रियाओं का उपयोग करके भारतीय डाक की सेवाओं और पहुंच को आधुनिक बनाने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है.

अमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष (संचालन) अभिनव सिंह ने पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार कहा, दशकों से भारत की सेवा करने वाले इस प्रतिष्ठित संस्थान के साथ मिलकर, हम पिछले कई वर्षों में लॉजिस्टिक और ग्राहक सेवा में नये मानक स्थापित करने में सफल रहे हैं.

Amazon Flipkart Festive Sale: लग सकती है रोक, सरकार के पास पहुंची रिक्वेस्ट, ये है वजह

ALERT: खतरे में है आपका पासवर्ड, हैकर्स के टार्गेट पर ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स के यूजर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >