Amazon Flipkart Festive Sale: लग सकती है रोक, सरकार के पास पहुंची रिक्वेस्ट, ये है वजह

Amazon Flipkart Festive Sale: फेस्टिव सीजन में अमेजन और फ्लिपकार्ट सहित ई-कॉमर्स कंपनियां अपनी अपनी सेल को लेकर तैयार हैं. इस बीच सरकार के पास एक रिक्वेस्ट पहुंची है, जिसमें इन आयोजनों को स्थगित करने की मांग की गई है.

Amazon Flipkart Festive Sale: अमेजन और फ्लिपकार्ट सहित ई-कॉमर्स कंपनियों की त्योहारी सेल को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. देश में जैसे फेस्टिव सीजन करीब आता है, बाजारों में रौनक बढ़ जाती है. यही रौनक अब पिछले कुछ वर्षों से ऑनलाइन जगत में देखने को मिल रही है. वजह यह है कि अब डिजिटल बाजारों में भी सैकड़ों तरह के प्राॅडक्ट्स पर ऑफर्स की भरमार होती है. लेकिन इसपर रोक लग सकती है. सरकार के पास इसे लेकर रिक्वेस्ट पहुंची है.

घरेलू व्यापारियों को नुकसान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट की आगामी त्योहारी सेल को स्थगित करने का आग्रह किया है. खंडेलवाल ने कहा है कि इससे घरेलू व्यापारियों को नुकसान होगा.

ई-कॉमर्स पॉलिसी लागू करने की मांग

भाजपा नेता ने देश के छोटे खुदरा विक्रेताओं को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए ई-कॉमर्स नियमों और नीति को तुरंत लागू करने को भी कहा. खंडेलवाल ने अमेजन और फ्लिपकार्ट के आगामी त्योहार बिक्री कार्यक्रमों को स्थगित करने का आग्रह किया है, क्योंकि वे प्रतिस्पर्धा-रोधी प्रथाओं के निरंतर उपयोग के माध्यम से घरेलू व्यापारियों को और नुकसान पहुंचाएंगे.

एंटी-ट्रस्ट कानूनों का उल्लंघन

मंत्री को लिखे पत्र में, चांदनी चौक से लोकसभा सदस्य और अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (सीएआईटी) के महासचिव खंडेलवाल ने उन मीडिया रिपोर्टों के बाद त्वरित कार्रवाई करने को कहा, जिनमें दावा किया गया था कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की रिपोर्ट में पाया गया था कि बड़े ब्रांड एंटी-ट्रस्ट कानूनों का उल्लंघन करते हुए ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं के साथ मिलीभगत कर रहे हैं.

चुनिंदा विक्रेताओं को लाभ, अधिकांश को नुकसान

पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों के बारे में सीसीआई की रिपोर्ट के बारे में कुछ मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए, सांसद ने कहा कि घरेलू कंपनियों के लिए एक असमान खेल का मैदान बनाया गया है. उन्होंने कहा, ई-कॉमर्स दिग्गज तरजीही व्यवहार और मिलीभगत को बढ़ावा देते हैं. ये मंच विशिष्ट विक्रेताओं और ब्रांड के साथ तरजीही सूची और विशेष साझेदारी में संलग्न हैं, जिससे अनुचित बाजार का माहौल बनता है. खंडेलवाल ने कहा, समानता वाले मंच के रूप में कार्य करने के बजाय फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों ने चुनिंदा विक्रेताओं को लाभ पहुंचाया, तथा अधिकांश विक्रेताओं को नुकसान पहुंचाया.

Amazon Flipkart Festive Sale Date: 26 सितंबर से शुरू हो रही साल की सबसे बड़ी सेल, मोबाइल से लेकर स्मार्ट टीवी तक सब मिलेंगे सस्ते में

24GB रैम, 512GB स्टोरेज वाला स्टायलिश स्मार्टफोन Realme P2 Pro 5G कैसा है?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >