Amazon ने पकड़े 1.5 करोड़ नकली प्रोडक्ट, फेक रिव्यू पर भी कसा शिकंजा

Amazon की नई रिपोर्ट में सामने आया कि 2025 में कंपनी ने 1.5 करोड़ नकली प्रोडक्ट जब्त किए और करोड़ों फर्जी रिव्यू ब्लॉक किए, जिससे ऑनलाइन शॉपिंग को सुरक्षित बनाने की कोशिश तेज हुई.

ऑनलाइन शॉपिंग पर भरोसा करने वाले करोड़ोंयूजर्स के लिए बड़ी खबर है. दुनिया की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने अपनी पहली ‘ट्रस्टेड शॉपिंग एक्सपीरियंस’ रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में कंपनी ने वैश्विक स्तर पर 1.5 करोड़ से ज्यादा नकली उत्पादों को जब्त किया और करोड़ों संदिग्ध फर्जी रिव्यू को प्लैटफॉर्म पर आने से पहले ही रोक दिया.

नकली सामान पर बड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट बताती है कि ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर नकली प्रोडक्ट्स का खतरा लगातार बढ़ रहा है. इसे रोकने के लिए Amazon ने पिछले साल बड़े स्तर पर अभियान चलाया.

कंपनी ने चीन समेत कई देशों की एजेंसियों और ब्रांड्स के साथ मिलकर 70 से ज्यादा छापेमारी करवाई, जिससे नकली सामान बनाने और बेचने वाले नेटवर्क पर सीधा प्रहार हुआ.

AI और मशीन लर्निंग बना सबसे बड़ा हथियार

Amazon अब सिर्फ मैन्युअल चेकिंग पर निर्भर नहीं है. कंपनी उन्नत AI और मशीन लर्निंग तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों को पहले ही पहचान लिया जाता है.

इसी टेक्नोलॉजी की मदद से करोड़ों फर्जी रिव्यू और स्कैम्स को यूजर्स तक पहुंचने से पहले ब्लॉक किया गया. इससे ग्राहकों को सही प्रोडक्ट चुनने में मदद मिलती है.

100 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद

नकली रिव्यू और स्कैम को बढ़ावा देने वाली 100 से ज्यादा वेबसाइट्स को भी बंद किया गया. ये वेबसाइट्स यूजर्स को गुमराह कर प्रोडक्ट्स की फर्जी लोकप्रियता दिखाती थीं.

इस कार्रवाई से ऑनलाइन शॉपिंग सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी बनाने की कोशिश की गई है.

32,000 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Amazon की CounterfeitCrimesUnit(CCU) ने 2020 से लेकर अब तक 14 देशों में 32,000 से ज्यादा संदिग्ध लोगों और नेटवर्क्स के खिलाफ कार्रवाई की है.

इन मामलों में कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भी जानकारी दी गई, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सख्ती बढ़ी है.

यूजर्स के लिए क्या मतलब?

इस पूरी कार्रवाई का सीधा फायदा ग्राहकों को मिलने वाला है.

अब यूजर्स को नकली प्रोडक्ट मिलने का खतरा कम होगा और रिव्यू सिस्टम भी ज्यादा भरोसेमंद बनेगा. हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि यूजर्स को भी सतर्क रहना चाहिए और केवल भरोसेमंद सेलर्स से ही खरीदारी करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Amazon का फैसला- 2012 से पहले के Kindle अब नहीं करेंगे काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >