Amazon से शॉपिंग करना पड़ेगा महंगा! अब हर ऑर्डर पर देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट अमेजन (Amazon) से शॉपिंग करने पर अब आपको हर ऑर्डर पर एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ेगा. इस नए चार्ज को कंपनी ने मार्केटप्लेस का नाम दिया है, जो अब आपके बिल में भी दिखाई देगा.

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीन हैं तो फिर ये खबर आपके लिए बड़ी शॉकिंग होने वाली है. क्योंकि, अब ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट अमेजन (Amazon) से शॉपिंग करने पर आपको ज्यादा ज्यादा चार्ज देना पड़ेगा. इस नए चार्ज को मार्केटप्लेस फीस का नाम दिया गया है. ये नई फीस अमेजन पर लागू भी हो गई है. यानी कि अब अगर आप अमजेन से शॉपिंग करते हैं तो आपको हर प्रोडक्ट पर 5 रुपये एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा.

यह भी पढ़ें: Flipkart से अब डायरेक्ट मिलेगा लोन! RBI ने दी NBFC लाइसेंस की मंजूरी, जानिए कैसे उठाएं फायदा

क्यों लिया जा रहा है ये नया चार्ज?

ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन का कहना है कि इस नए चार्ज के जरिए उन्हें प्लेटफॉर्म को चलाने में सहायता मिलेगी. स्विगी और ब्लिंकिट जैसी कई फूड डिलीवरी और क्विक सर्विस प्लेटफॉर्म्स पहले से ही इस तरह के चार्ज ले रही है. हालांकि, कंपनी ने ये भी साफ किया है कि, सर्विस पहले जैसे होगी और डिलीवरी में किसी तरह की देरी नहीं होगी.

कहां-कहां लगेगा ये चार्ज?

अमेजन से ऑर्डर प्लेस करते वक्त आपको प्राइस डिटेल्स में अलग से मार्केटप्लेस चार्ज दिख जाएगा. जिससे आप को पता चल जाएगा कि किस प्रोडक्ट पर कितना चार्ज लिया जा रहा है. हालांकि, अमेजन हर सर्विस पर ये चार्ज नहीं लगाएगी. वहीं, अगर आप अमेजन प्राइम मेंबर हैं तो भी आपको मार्केटप्लेस चार्ज देना होगा. फ्री डिलीवरी के साथ एक छोटा सा 5 रुपये का चार्ज अलग से एड हो जाएगा.

ऑर्डर कैंसल या रिटर्न करने पर क्या होगा?

कई बार हम ऑर्डर प्लेस करने के बाद उसे कैंसल कर देते हैं. ऐसे में अगर आप ऑर्डर के शिप होने से पहले ही उसे कैंसल कर देते हैं तो आपको पूरा पैसा मिलेगा. लेकिन प्रोडक्ट के डिलीवरी होने के बाद आप प्रोडक्ट वापस करते हैं तो आपको चार्ज के पैसे वापस नहीं होंगे.

यूजर्स पर पड़ेगा असर

ऐसे अमेजन यूजर्स जो कभी-कभार अमेजन से शॉपिंग करते हैं उनके लिए ये कोई बड़ी बात नहीं होगी. लेकिन ऐसे यूजर्स जो हर दो या तीन दिन में शॉपिंग करते हैं और कई सारे प्रोडक्ट ऑर्डर करते हैं तो उन्हें ये खर्च जरूर पता चलेगा. ऐसे में अब ध्यान रखना जरूरी है कि अब छोटा से प्रोडक्ट के लिए भी छोटा सा चार्ज आपको देना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: क्या कोई मिसाइल हैक हो सकती है? कैसे और कितना संभव है यह काम

यह भी पढ़ें: बम की तरह फट सकता है आपका फ्रिज! भूलकर भी न करें ये गलतियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >