Wi-Fi के चारों ओर एल्युमिनियम फॉयल लपेटने से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड? जानें वायरल फोटो के पीछे की हकीकत

सोशल मीडिया के X (पहले ट्विटर) पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है. वायरल फोटो में Wi-Fi राउटर को तीन तरफ से एल्युमिनियम फॉयल से ढका हुआ दिखाया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि ऐसा करने से Wi-Fi की स्पीड बढ़ जाती है. इस पोस्ट को अब तक 3 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है. आइए जानते हैं इस वायरल फोटो की हकीकत.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फोटो चर्चा का विषय बना हुआ है. तस्वीर में एक Wi-Fi राउटर को लेकर किया गया दावा लोगों को हैरान कर रहा है. इस फोटो में एक यूजर ने वाई-फाई राउटर को तीनों तरफ से एल्युमिनियम फॉयल से ढका हुआ दिखाया है. साथ ही कैप्शन में लिखा है “अपने वाई-फाई राउटर को एल्युमिनियम फॉयल से कवर करिए और बाद में मुझे धन्यवाद दीजिए.”

यह फोटो सामने आने के बाद लोगों के बीच सवालों की बाढ़ आ गई है. कई लोगों ने इस तरीके के बारे में यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या सच में इससे इंटरनेट स्पीड में फर्क पड़ेगा या नहीं तो वहीं कुछ लोग इसे सिर्फ एक सस्ता ट्रिक मान रहे हैं. कुल मिलाकर, इस फोटो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, लेकिन अभी तक कोई साफ जवाब नहीं मिला है कि ऐसा करने से क्या सच में Wi-Fi की स्पीड बढ़ जाएगी

X पर दिखा यह वायरल फोटो  

X पर @kirawontmiss नामक यूजर ने एक फोटो शेयर करते हुए सवाल पूछा “क्या यह वाकई काम करता है?” इस पोस्ट को अब तक 3 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है. साथ ही, 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है और 5000 से अधिक कमेंट्स भी आ चुके हैं.

एल्युमिनियम फॉयल को Wi-Fi के पीछे रखने से क्या होता है?

देखिए सबसे पहले आपको बता दें कि Wi-Fi राउटर की स्पीड बढ़ाने के लिए उसके पीछे एल्युमिनियम फॉयल लगाना कोई परमानेंट और पूरी तरह प्रभावी सॉल्यूशन नहीं है. एल्युमिनियम फॉयल केवल एक रिफ्लेक्टिव सरफेस की तरह काम करता है. यह बिखरते सिग्नलों को दीवारों में समा जाने या बाहर जाने से रोकता है. यानी ऐसा करने पर सिग्नल केवल एक दिशा में ही तेज होगा क्योंकि एल्युमिनियम फॉयल सिग्नल को पीछे की ओर से रोककर आगे की ओर मोड़ देता है.

इसका असर यह होता है कि जिस दिशा में फॉयल नहीं होती वहां सिग्नल थोड़े मजबूत हो सकते हैं लेकिन बाकी इलाकों में कवरेज कमजोर पड़ सकता है. बेहतर होगा कि आप वाई-फाई रेंज एक्सटेंडर जैसे प्रोफेशनल और परमानेंट समाधान का इस्तेमाल करें जिससे पूरे क्षेत्र में बैलेंस्ड और बेहतर नेटवर्क कवरेज मिल सके.

स्लो इंटरनेट से मिलेगा छुटकारा! बस अपना लें ये ट्रिक, सेकेंड्स में डाउनलोड होंगी फिल्में

YouTube से कमाई हुई और भी मुश्किल! मोनेटाइजेशन पॉलिसी के बाद अब हटेगा 10 साल पुराना फीचर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >