Akshaya Tritiya 2024: 1 रुपये में यहां मिल रहा 24 कैरेट खरा सोना, जल्दी करें

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. इस दिन आप फिजिकल गोल्ड के बजाय डिजिटल गोल्ड में भी निवेश कर सकते हैं. अच्छी बात यह है कि यह सोना सुरक्षित भी रहता है और इसमें नकली होने या धोखे का कोई खतरा भी नहीं होता है. आइए जानते हैं क्या है डिजिटल गोल्ड और आप इसमें कितना सोना खरीद सकते हैं-

Akshaya Tritiya 2024 | Physical Gold Vs Digital Gold : 10 मई 2024 को देशभर में अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya 2024) का पर्व मनाया जा रहा है. मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदना शुभ होता है. अब सोना तो सोना है, आजकल सोने के भाव आसमान छू रहे हैं. सर्राफा बाजार में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 71,500 रुपये को पार कर गया है. इतना महंगा सोना खरीदना हर किसी के लिए संभव नहीं है. इस बात से आप निराश न हों. हम आपको बताते हैं सोने की खरीदारी का ऐसा ऑप्‍शन, जिसके जरिये आप मात्र 1 रुपये में 24 कैरेट का खरा सोना खरीद सकते हैं. यह ऑप्शन है डिजिटल गोल्ड. आइए जानते हैं इसके बारे में-

1 रुपये में सोना कैसे मिलेगा?

1 रुपये में सोना खरीदने के लिए आपको किसी ज्वेलरी शोरूम के बजाय डिजिटल गोल्‍ड का ऑप्‍शन चुनना होगा. डिजिटल गोल्ड से मतलब किसी भरोसेमंद प्लैटफॉर्म पर गोल्ड की वैल्यू में ऑनलाइन इन्वेस्ट करने से है. अच्छी बात यह है कि आप इसमें सिर्फ 1 रुपये में 24 कैरेट का शुद्ध सोना खरीद सकते हैं. ज्‍यादा की खरीदारी आपके बजट और आपकी इच्छा पर निर्भर है. आपको बता दें कि डिजिटल गोल्‍ड का भाव भी उतना ही होता है, जितना बाजार में. अंतर बस यह रहेगा कि आपका खरीदा गोल्ड फिजिकल न होकर आपके डिजिटल वॉलेट में रखा जाएगा. अच्छी चीज यह है कि आपको अपनी मर्जी के अनुसार इसे बाजार के नियमों के अनुसार खरीद और बेचने की सहूलियत मिलती है.

Google Wallet: गूगल ने भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किया वॉलेट, Google Pay से अलग है ये

डिजिटल गोल्‍ड कहां मिलेगा?

भारत में कुछ कंपनियां जैसे- Augmont Gold Ltd और MMTC-PAMP India Pvt Ltd डिजिटल गोल्‍ड ऑफर करती हैं. इसके अलावा, गूगल पे (Google Pay), फोनपे (PhonePe) और पेटीएम (PayTm) जैसे पॉपुलर ऐप्‍स के माध्यम से भी आप डिजिटल गोल्‍ड खरीद सकते हैं. डिजिटल गोल्‍ड कई मायनों में फिजिकल गोल्‍ड से बेहतर विकल्‍प माना जाता है, बशर्ते आप भरोसेमंद प्लैटफॉर्म से इसकी खरीदारी करें.

डिजिटल गोल्‍ड में निवेश के फायदे क्या हैं?

डिजिटल गोल्‍ड में आपको 24 कैरेट शुद्ध सोना मिलता है. इसकी प्रामाणिकता के लिए आपको प्योरिटी अश्योरेंस सर्टिफिकेट भी मिलता है. इसमें केवल 1 रुपये से निवेश की सुविधा मिलती है. इस तरह सोने की खरीदारी को लेकर बजट की बहुत टेंशन नहीं लेना है.

फिजिकल गोल्‍ड की तरह आपको इसे सुरक्षित रखने को लेकर बहुत ज्‍यादा फिक्र करने की जरूरत नहीं होती है. आपके डिजिटल गोल्ड को सेलर खुद सिक्योर करता है. डिजिटल गोल्‍ड को कोलैटरल के तौर पर भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है और इसके बदले में आप लोन भी ले सकते हैं.

आप जब चाहें, आप अपने डिजिटल गोल्ड यूनिट को रिडीम करा सकते हैं. इसका मतलब यह है कि आप जब गोल्ड बेचना चाहें, बेच सकते हैं. डिजिटल गोल्ड को आप फिजिकल गोल्ड में भी बदलवा सकते हैं. जैसे आपने 10 ग्राम डिजिटल गोल्ड में निवेश किया है, तो आप इसे गोल्ड कॉइन या गोल्ड बार में बदलवा सकते हैं.

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना क्यों शुभ माना जाता है?

अक्षय तृतीया को सोना खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिन को समृद्धि और भाग्य का प्रतीक माना जाता है। लोग इस दिन नए निवेश करने की इच्छा रखते हैं।

डिजिटल गोल्ड खरीदने का सबसे सस्ता तरीका क्या है?

डिजिटल गोल्ड खरीदने के लिए आपको किसी ज्वेलरी शोरूम में नहीं जाना होगा। आप केवल 1 रुपये में 24 कैरेट का शुद्ध सोना ऑनलाइन खरीद सकते हैं, जिससे आपका बजट नियंत्रित रहता है।

भारत में डिजिटल गोल्ड कहां से खरीदा जा सकता है?

आप डिजिटल गोल्ड भारत में कंपनियों जैसे Augmont Gold Ltd और MMTC-PAMP India Pvt Ltd से खरीद सकते हैं। इसके अलावा, Google Pay, PhonePe, और PayTm जैसे ऐप्स के माध्यम से भी डिजिटल गोल्ड उपलब्ध है।

डिजिटल गोल्ड के क्या फायदे हैं?

डिजिटल गोल्ड में आपको 24 कैरेट शुद्ध सोना मिलता है, जिसमें प्योरिटी अश्योरेंस सर्टिफिकेट भी होता है। आप केवल 1 रुपये से निवेश कर सकते हैं, और इसकी सुरक्षा का पूरा ध्यान सेलर रखता है। इसे आप कोलैटरल के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या डिजिटल गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में बदला जा सकता है?

हां, आप अपने डिजिटल गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में भी बदलवा सकते हैं। जैसे, यदि आपने 10 ग्राम डिजिटल गोल्ड खरीदा है, तो आप इसे गोल्ड कॉइन या गोल्ड बार में परिवर्तित कर सकते हैं।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >