799 रुपये में Airtel या Vi? जानिए किसका प्लान है ज्यादा फायदेमंद

Airtel vs Vi: एयरटेल और वीआई दोनों ही प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां 799 रुपये में अपने यूजर्स को एक ही प्लान ऑफर कर रही है, जिसमें वैलिडिटी से लेकर कॉलिंग-डेटा सब कुछ एक जैसे हैं. हालांकि, दोनों के प्लान में मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में काफी अंतर है.

Airtel और Vodafone idea देश की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां हैं, जिनकी सर्विस का इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं. ऐसे में दोनों टेलीकॉम कंपनियां अपने-अपने यूजर बेस को बढ़ाए रखने के लिए यूजर्स की जरूरत के अनुसार उन्हें प्लान्स ऑफर करती है. 200 रुपये वाले प्लान्स से लेकर 3599 रुपये तक के प्लान एयरटेल और वीआई के पोर्टफोलियो में लिस्टेड हैं. हालांकि, कुछ प्लान्स ऐसे हैं जिन्हें एयरटेल और वीआई एक ही कीमत पर यूजर्स को ऑफर कर रहे हैं. इन्हीं में से एक है 799 रुपये वाला प्लान. दोनों ही कंपनियां 799 रुपये में एक ही प्लान यूजर्स को ऑफर कर रही हैं, लेकिन अलग-अलग बेनिफिट्स पर. ऐसे में आइए जानते हैं Airtel और Vi में से किसका 799 रुपये वाला प्लान फायदेमंद है.

एयरटेल का 799 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 799 Plan

एयरटेल के 799 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 77 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस दौरान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और हर दिन 1.5GB डेली डेटा का फायदा यूजर्स उठा सकते हैं. इसके अलावा, इस प्लान में फ्री स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून्स और Perplexity AI Pro का फ्री एक्सेस भी कंपनी यूजर्स को दे रही है.

एयरटेल का 799 रुपये वाला प्लान

वीआई का 799 रुपये वाला प्लान | Vi Rs 799 Plan

एयरटेल की तरह वीआई भी 799 रुपये में 77 दिनों की वैलिडिटी दे रही है. इस प्लान में भी किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 फ्री SMS और डेली 1.5GB डेटा का फायदा मिलता है. वहीं अगर आप वीआई के 5G यूजर हैं, तो आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. हालांकि, एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में वीआई अपने यूजर्स को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और हर महीने 2GB बैकअप डेटा का फायदा भी दे रहा है.

वीआई का 799 रुपये वाला प्लान

किसका प्लान है बेस्ट?

देख जाये तो एयरटेल और वीआई के 799 रुपये वाले प्लान में वैलिडिटी से लेकर कॉलिंग-डेटा बेनिफिट्स एक जैसे हैं. हालांकि, प्लान में मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में काफी अंतर है. एयरटेल अपने प्लान में फ्री स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून्स और Perplexity AI Pro का फ्री एक्सेस दे रहा है, तो वहीं वीआई अपने प्लान में डेटा बेनिफिट्स दे रहा है. ऐसे में जिन्हें डेटा की जरूरत ज्यादा पड़ती है, उनके लिए वीआई का प्लान अच्छा ऑप्शन है. वहीं, जिन्हें AI का फायदा चाहिए वे एयरटेल के प्लान को सेलेक्ट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Jio Vs Airtel Vs Vi: 300 से कम में जोरदार रिचार्ज प्लान किसका?

यह भी पढ़ें: Jio vs Airtel vs Vi: 1.5 GB डेली डेटा प्लान का बड़ा मुकाबला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >