Airtel के 2 वॉयस-ओनली प्लान्स हैं बेहद खास, एक तो पूरे 365 दिनों तक सिम बंद नहीं होने देगा

Airtel Voice Only Plans: TRAI के निर्देशों के बाद Airtel ने दो नए वॉयस-ओनली प्लान पेश किए थे. इनमें से एक प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी देता है और दूसरा पूरे 365 दिनों की. ये लॉन्ग-टर्म Airtel प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाए गए हैं जो अपना Airtel नंबर सेकंडरी सिम की तरह इस्तेमाल करते हैं या फिर सिर्फ कॉलिंग के लिए रखते हैं.

Airtel Voice Only Plans: Airtel के भारत में इस समय 380 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं. कंपनी अपनी लिस्ट में कई ऐसे किफायती प्रीपेड प्लान देती है जिनकी वैलिडिटी 365 दिन की होती है. इसी साल, TRAI के निर्देशों के बाद Airtel ने दो नए वॉयस-ओनली प्लान पेश किए थे. इनमें से एक प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी देता है और दूसरा पूरे 365 दिनों की. दोनों ही प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS मिलते हैं.

ये लॉन्ग-टर्म Airtel प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाए गए हैं जो अपना Airtel नंबर सेकंडरी सिम की तरह इस्तेमाल करते हैं या फिर सिर्फ कॉलिंग के लिए रखते हैं. 365 दिन वाले प्लान से उन्हें पूरे साल बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट नहीं रहती. आइए आपको इन प्लान्स के बारें में विस्तार से बताते हैं.

Airtel का 1849 रुपये वाला प्लान

Airtel का ये प्रीपेड सिर्फ 1849 रुपये का है. इसमें यूजर्स को ये सारे फायदे मिलते हैं-

  • वैलिडिटी: 365 दिन
  • कॉलिंग: पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग (नेशनल रोमिंग भी फ्री)
  • SMS: कुल 3,600 फ्री SMS
  • एक्स्ट्रा बेनिफिट्स: फ्री Hello Tunes

ध्यान देने वाली बात ये है कि ये प्लान खास तौर पर कॉलिंग और SMS के लिए बनाया गया है. इसमें आपको किसी भी तरह का डेटा फायदा नहीं मिलता. अगर आपको इंटरनेट की जरूरत है, तो आप अलग से Airtel के डेटा ऐड-ऑन पैक ले सकते हैं.

Airtel का 469 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

Airtel का ये प्रीपेड सिर्फ 469 रुपये का है. इसमें यूजर्स को ये सारे फायदे मिलते हैं-

  • वैलिडिटी: 84 दिन
  • कॉलिंग: पूरे देश में अनलिमिटेड कॉलिंग (नेशनल रोमिंग फ्री)
  • SMS: 900 फ्री SMS
  • एक्स्ट्रा बेनिफिट्स: फ्री Hello Tunes

यह भी पढ़ें: 90 दिनों तक रिचार्ज की नो-टेंशन, सस्ते में Airtel दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा भी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >